Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को ”21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस“ के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में स्मरण करते हुये श्रद्धांजली अर्पित की गई,*

    *वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जशपुर जिले के समस्त शहीद परिवार का सम्मान कर उनकी समस्याओं/परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु निर्देश दिया गया,*

    *जिन स्कूल/कालेज में शाहीदों ने अध्ययन किया है, वहां संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्वांजली अर्पित किया गया,*  

     

    आज दिनांक 21.10.2024 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रक्षित केन्द्र जशपुर में आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” के कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, श्री राकेश कुर्रे उप सेनानी 12 वीं बटालियन रामानुजगंज, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राधेष्याम राम, पूर्व नगर पालिका पालिका अध्यक्ष श्री हीरू राम निकुंज, श्री सहस्त्रांषु पाठक, श्री अनोज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, श्री मनोज जैन, श्री तरुण प्रकाश शर्मा, श्री सुनील सिन्हा, श्री आनंद गुप्ता, श्री रविन्द्र थवाईत, श्री संजीत कुमार उपस्थित थे।

    इस अवसर पर पूरे जिले के कुल 56 शहीद परिवार को आमंत्रित किया गया था, परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 02 प्लाटून जिनका मुख्य कमांड रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खूंटे द्वारा गया एवं दोनों प्लाटून के कमांडर के रूप मेें छसबल के एपीसी सुधीर भगत एवं एपीसी नेलसन टोप्पो रहे।

    पुलिस की टुकड़ी द्वारा शहीदों को सलामी दी गई, तत्पष्चात् पूरे भारत मे दिनांक 01.09.2023 से 31.08.2024 तक कर्तब्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले कुल 216 शहीदों के नाम का स्मरण कर कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न अधिकारीगणों एवं परिजनों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई।

     

    *क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस।*

    गौरतलब है कि आज से 64 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विधायक महोदय एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के परिजनों का सम्मान कर उनसे मिलकर उनका हाल-चाल जाना, शहीद के परिजनों से वार्तालाप किया गया कि हम सब एक परिवार के समान हैं, अपने आपको कभी अकेला न समझें, किसी भी किस्म की पारिवारिक, व्यक्तिगत अथवा आर्थिक समस्या हो तो अवगत करायें। समस्या के समाधान का सकारात्मक प्रयास निष्चित् रूप से किया जावेगा। इसके पश्चात् शहीदों के परिजनों को पुलिस लाईन में भोजन कराया गया, और उन्हें ससम्मान उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाया गया।

    पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्था शासकीय एन.ई.एस. कालेज जशपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकनीपानी, शासकीय हाईस्कूल लावाकेरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग, मोतीलाल स्कूल लोखंडी, शासकीय हाईस्कूल आरा, संत जेवियर स्कूल जशपुर, केडीएस स्कूल बरटोली, कार्तिक उरांव हाईस्कूल चिकनीपानी, हाईस्कूल पण्डरीपानी, शासकीय स्कूल तामामुंडा, गांधी स्मारक स्कूल जोकबहला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्रों द्वारा शहीदों को श्रद्वांजली अर्पित किया गया।

    ——-000——-

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये जशपुर पुलिस ने नगद ईनाम घोषित किया,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के लिए सजकर तैयार है जशपुर
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?