Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने पूरे वर्ष भर चलाया “ऑपरेशन शंखनाद” आज भी तस्करों से मुक्त कराया 10 नग गौ-वंश,
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने पूरे वर्ष भर चलाया “ऑपरेशन शंखनाद” आज भी तस्करों से मुक्त कराया 10 नग गौ-वंश,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGDecember 31, 2024No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने पूरे वर्ष भर चलाया “ऑपरेशन शंखनाद” आज भी तस्करों से मुक्त कराया 10 नग गौ-वंश,*

    *”ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् गौ तस्करी के कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौ-वंश तस्करी से बचाया गया है,* 

    *गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है,*

    *गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहनों को राजसात कराया जा चुका है, शेष प्रक्रियाधीन है,*

    *मुखबीर की सूचना पर आज प्रातः भी जशपुर पुलिस ने फरसाबहार क्षेत्र से 10 नग गौ-वंश को ओड़िसा की ओर तस्करी होने से बचाया,*

    *गौ-तस्करी करते पप्पु यादव एवं प्रकाश यादव दोनों निवासी दानीमुण्डा को किया गया गिरफ्तार,*

    *दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना फरसाबहार में छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।* 

     

    आरोपियों के नाम:-

    1. पप्पू यादव उम्र 31 साल,

    2. प्रकाश यादव उम्र 34 साल दोनों निवासी दानीमुण्डा थाना फरसाबहार।

     

    —–00——

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्षन में “ऑपरेशन शंखनाद” चलाकर माह जनवरी 2024 से अब तक गौ तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 61 प्रकरणों में 109 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 704 नग गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है।

    आज दिनांक 31.12.2024 के प्रातः में विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति ग्राम अम्बाकछार के पास 10 नग गौ-वंश को मारते-पीटते ओड़िसा की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर आगामी कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर गौ-तस्करी करते पप्पू यादव एवं प्रकाश यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 नग गौ-वंश को जप्त कर सुरक्षार्थ रखवाया गया है। आरोपियों का कृत्य पशु क्रुरता अधि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 31.12.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    जशपुर पुलिस द्वारा पूर्व में ऑपरेशन शंखनाद के प्रथम चरण में पशु तस्करी के लिये कुख्यात ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर ऑपरेशन चलाते हुये लगभग 125 अधि./कर्मचारियों द्वारा एक साथ प्रातः में गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की गई थी। दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त कुल 10 तस्करों को अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया। तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। गिरफ्तार हुये आरोपियों के विरूद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किया गया था।

    ऑपरेशन शंखनाद के दूसरे चरण में दिनांक 06.09.2024 की रात्रि में जशपुर पुलिस के लगभग 45 अधि./कर्मचारियों की टीम द्वारा जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम डड़गांव (चैकी मनोरा) में वृहद स्तर पर गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान पुलिस टीम को 15 गौ-वंश मिलने पर उन्हें सुरक्षार्थ रखवाया गया है, एवं आरोपी अकिल कुरैषी निवासी डड़गांव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त कार टाटा नेक्सन क्र.सी.जी. 14 एम.आर. 9868 को जप्त किया गया है। पुलिस के सख्त कार्यवाही से पशु तस्करों में व्यापक प्रभाव पड़ा है, जिससे अब वाहन से तस्करी करना कम कर दिये हैं।     

    गौ तस्करों द्वारा तस्करी करने में अधिकतर पीकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग करते हैं, इस वर्ष पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर तस्करों से लगभग 03 करोड़ 50 लाख रू. के कुल 35 वाहन जिसमें पीकअप-28, छोटा पीकअप-02, ट्रक-02, कार 01 नग एवं 02 बाईक को जप्त किया गया गया है। गौ तस्करी में प्रयुक्त अधिकतर वाहन का रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य में हुआ है।

    गौ-तस्करी में प्रयुक्त सर्वाधिक थाना लोदाम द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ए./4057, जे.एच. 01 एफ.जे. 2568, जे.एच. 01 एफ.ई./9799, जे.एच. 01 ई.एल. 5986, जे.एच. 02 ए.एस. 5243, जे.एच. 01 एफपी/1270, जे.एच. 01 एफ.पी/2421, जे.एच. 01 ई.एच./4830, जे.एच. 19 ई/7954, जे.एच. 01 ई.टी./1457, जे.एच. 01 एफ.एफ/4925, जे.एच. 19 ई/7804, जे.एच. 03 एल/9806, एम.एच. 12 टीआरईयूएच/0797 एवं जे.एच. 10 डब्ल्यू/2209, थाना जषपुर द्वारा आयसर ट्रक वाहन क्र. जे.एच. 01 ए.के. 9385 थाना कुनकुरी द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स./8675 एवं जे.एच. 01 एफ.सी./5480, थाना तुमला द्वारा पीकअप वाहन क्र. ओ.डी. 16 ए/2018 एवं छोटा हाथी वाहन क्र. जे.एच. 01 ई.यू./9753, एक सोल्ड छोटा वाहन, थाना नारायणपुर द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई./7395, पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.आर. 3237, पीकअप वाहन जे.एच. 01 एफ.डी. 7481 एवं सोल्ड पीकअप योद्धा, चैकी सोनक्यारी द्वारा पीकअप वाहन जे.एच. 01 एम 3717 एवं पीकअप वाहन जे.एच. 01 ई.व्ही. 3025, चैकी मनोरा द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.एम./4170 एवं कार क्र. सी.जी. 14 एम.आर. 9868, थाना कांसाबेल द्वारा पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 07 एल. 9443, चैकी दोकड़ा द्वारा पीकअप क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स. 7159, जे.एच. 01 ई.व्ही. 9436 एवं ट्रक क्र. जे.एच. 01 ए.आर./7060, थाना दुलदुला द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. जे.एच. 01 ई.एक्स 9154, थाना तपकरा द्वारा 01 मोटर सायकल क्र. ओ.डी. 23 ए/2318 को जप्त किया गया है।

    पुलिस द्वारा गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को लगातार जप्त करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्हें निष्चित् ही बड़ी आर्थिक छति हो रही है, अब वे वाहनों में तस्करी करना कम कर दिये हैं। जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर इनके सप्लाई चेन को निरंतर ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार हुये गौ तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने हेतु कहा जा रहा है। कलेक्टर जशपुर की ओर गौ तस्करी में जप्त वाहनों की राजसात करने की प्रक्रिया हेतु भेजा गया है। जशपुर पुलिस की निरंतर कार्यवाही से गौ-तस्कर अब पैदल रास्ते में तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – ”जशपुर पुलिस द्वारा पूरे वर्षभर ऑपरेशन शंखनाद चलाया गया है, इस ऑपरेशन के तहत् गौ तस्करों पर निष्चित् रूप से बड़ा आर्थिक चोंट पहुंचा है, जशपुर पुलिस का गौ-तस्करी का नेक्सस को पूरी तरह ध्वस्त करना उद्देष्य है। पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़कर अच्छा सामाजिक जीवन जीने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।“

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ब्राह्मण समाज की महिला मंडल द्वारा पिकनिक एवं वन देवी का दर्शन किया गया 
    Next Article रानी साहेब जशपुर अमृता जूदेव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today

    February 8, 2026

    Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now

    February 8, 2026

    Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning

    February 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Βρείτε Έμπιστα Διαδικτυακά Πλατφόρμες Ρουλέτας — κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Sign Up Today
    • Ignition Casino Offre 10 $ Sans Dépôt Aux États-Unis • République française Play Now
    • Sortează Jocuri Cu Cele Mai Mari Câștiguri După Popularitate _ piața românească Start Spinning
    • Metode Dovedite Pentru Triumf În Ruletă Online Joc De Ruletă · pe teritoriul României Spin to Win
    • Descoperiți Cazinou Live Cu Adevărată Emoție — în România Enjoy the Game

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?