Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGDecember 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    आज की सुर्खियां जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*

    प्रदेश व प्रदेश के बाहर से भी ढूंढ निकाला गुम बच्चियों को जशपुर पुलिस ने, किया परिजनों के सुपुर्द*

    थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना दुलदुला, चौकी आरा, पंडरा पाठ व सोनाक्यरी में दर्ज थे गुम इंसान के अलग अलग मामले*

    चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत गुम मामले में हैदराबाद, तेलंगाना से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, गुम बच्ची को*
    * अधिकांश मामलों में परिजनों से नाराज होकर चली गई थी बच्चियों, कुछ में शादी का झांसा दे ले गए थे आरोपी
    गुम बच्चों के प्रकरणों को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गुम बच्चों को ढूंढने हेतु, विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिन्हें तहत पुलिस के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर, गुम इंसान के मामलों में, गुम बच्चों को खोजने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है, जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गत 15 दिवस के भीतर, मुखबिर, परिजनों के सहयोग व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से, प्रदेश व प्रदेश से बाहर जाकर,06 गुम नाबालिक बच्चियों को खोज, उनके परिजनों के चेहरे मुस्कान लौटाने में सफलता मिली है,।
    सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत क्रमशः 14 व 16 वर्षीय दो नाबालिक बच्चियों की,गुम होने की सूचना परिजनों के द्वारा दिनांक क्रमशः 28.10.25 व 16.11.25 को दर्ज कराई गई थी, जिन्हें कि पुलिस के द्वारा पातासाजी कर दिनांक क्रमशः 14.11.25 व 17.11.25 को जशपुर क्षेत्र से दस्तयाब किया गया था, पूछताछ पर बच्चियों ने बताया था कि वे परिजनों की किसी बात से नाराज होकर, बिना बताए अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। पुलिस के द्वारा दोनों बच्चियों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है।
    इसी प्रकार चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी आरा में दिनांक 20.11.25 को अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी की, दिनांक 17.11.25 से घर से बिना बताए कहीं चली जाने के संबंध में सूचना दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम व परिजनों के सहयोग से, सूचना दिनांक को ही, गुमला झारखंड से उक्त गुम बच्ची को ढूंढकर, सकुशल उनके परिजनों को सौंपा गया है। इस प्रकरण में भी, बच्ची परिजनों से नाराज होकर, अकेले बस में बैठकर कर गुमला झारखंड क्षेत्रांतर्गत अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी।
    थाना दुलदुला में दर्ज मामले में दिनांक 23.11.25 को एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक को उसकी बेटी दोपहर को गांव में ही, एक पड़ोस के घर में जा रही हूं कहकर निकली थी, परंतु शाम तक वापस नहीं लौटने पर , उनके परिजनों के द्वारा आस पास ,रिश्तेदारों में पता साजी किया गया था, परंतु कहीं पता नहीं चलने पर, उनके द्वारा दुलदुला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, उन्हें संदेह भी था कि उक्त नाबालिक बालिका को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाया गया है, मामले में पुलिस के द्वारा गुम इंसान व बीएनएस 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, सूचना दिनांक को ही, उक्त नाबालिक बालिका को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम से, आरोपी के घर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया था। मामले में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। चौकी पंडरपाठ में भी उसी क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने दिनांक 15.08.25 को अपनी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर कर ले जाने का संदेह जताते हुए गुम होने की सूचना दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर गुम बच्ची की पता साजी की जा रही थी, उक्त नाबालिक बालिका को भी एक 20 वर्षीय आरोपी के द्वारा भगा कर चेन्नई ले जाया गया था, फिर दिनांक 27.11.25 को आरोपी के द्वारा नाबालिक बालिका को वापस लेकर , चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम ला रहा था, तभी पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए पंडरा पाठ क्षेत्र से ही आरोपी धर दबौचा गया , व उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिक बालिका को बरामद कर, परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251206-WA0064.mp4

    चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक 14 वर्षीय गुम नाबालिक बालिका के मामले में पुलिस के द्वारा गुम बालिका को हैदराबाद, तेलांगना से ढूंढ कर, वापस लाया गया है व सकुशल परिजनों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.11.25 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 02.11.25 को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी, घर में बिना बताए कहीं चली गई है, उन्हें संदेह है कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर ले जाया गया है। जिस पर पुलिस के द्वारा चौकी सोन क्यारी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत् मामला पंजीबद्ध कर जांच पता साजी में लिया गया था। पातासाजी के दौरान पुलिस को परिजनों व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से गुम बच्ची का, हैदराबाद तेलांगना में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर गुम बच्ची की पता साजी हेतु तेलंगाना भेजी गई थी, जहां पुलिस की टीम के द्वारा हैदराबाद, महबूब नगर जिले से, एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर वापस लाया गया है। पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया था कि उसके दीदी जीजा जो कि हैदराबाद में रहते थे, उनसे मिलने के लिए वह घर में बिना बताए, चली गई थी। नाबालिक बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    मामले की कार्यवाही व गुम नाबालिक बालिका को हैदराबाद से लाने में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक वैभव सिंह, नगर सैनिक शिव शंकर रवि व गुम बच्ची के परिजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के अलग अलग थाना/चौकी क्षेत्रों में दर्ज गुम बच्चियों के मामलों में पुलिस के द्वारा 06 बच्चियों को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है, ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………

    October 22, 2026

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर आधी रात को क्या हुआ? नाबालिग के वाहन चलाने से जुड़ी घटना ने खड़े किए सुरक्षा पर गंभीर सवाल…………
    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?