Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *जुआरियों के विरूद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,*

    *जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,* 

    *पुलिस द्वारा रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई,* 

    *आरोपियों से कुल नगदी रकम 44,200 /- (चौवालिस हजार दो सौ रू.) रू., 52 पत्ती ताश जप्त,*

    *आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,*

    *रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।* 

    विगत दिवस दिनांक 22.07.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम लुड़ेग कांसापारा राईस मिल के पास रोड किनारे कुछ लोग रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देष के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम लुड़ेग के उक्त राईस मिल के पास जाकर दबिश दिया जाकर उन्हें पकड़ा गया, पुलिस द्वारा कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का कुल नगदी रकम 44,200 /- (चौवालिस हजार दो सौ रू.) रू., 52 पत्ती ताश इत्यादि जप्त किया गया।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/07/VID-20240723-WA0211.mp4

    पुलिस द्वारा *आरोपी 1-कैलाश अग्रवाल उम्र 36 साल निवासी चिकनीपानी, थाना बागबहार, 2- आशीष अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी लुड़ेग, 3-दिलेष्वर यादव उम्र 30 साल निवासी कछार, 4-राहुल अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी लुड़ेग थाना पत्थलगांव* का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, प्र.आर. 49 मिथलेश यादव, आर. 558 तुलसीदास रात्रे, आर. 147 चंद्रविजय साय, आर. 157 राजकुमार बघेल, आर. 638 बसंत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सुर्खियां ब्यूरो चीफ सत्य मौर्य की विशेष खबर-* शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव के एसडीओपी द्वारा अपराधिक जनक में हाहाकार 
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?