Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* KORBA NEWS:आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट हेतु चलेगा विशेष अभियान
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* KORBA NEWS:आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट हेतु चलेगा विशेष अभियान

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    KORBA NEWS:आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट हेतु चलेगा विशेष अभियान

    निगम क्षेत्र में 12, 13, 15, 19 एवं 20 जून को घर-घर पहुंचेगे दल, करेंगे अपडेट करने की कार्यवाही

     

    कोरबा, 11 जून 2024। राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट किए जाने हेतु 12 जून से पांच दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अंतर विभागीय दलों द्वारा प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक घर-घर पहुंचकर उक्त संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, इस हेतु अधिकारी कर्मचारियों की वार्डवार ड्यूटी लगाई गई है।

     

    छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट करने की कार्यवाही एक विशेष अभियान चलाकर की जानी है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत 12, 13, 15, 19 एवं 20 जून को यह अभियान चलाया जाएगा तथा इस हेतु गठित अंतरविभागीय दल में शामिल अधिकारी कर्मचारी घर-घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट किए जाने की कार्यवाही संपादित कराएंगे। इस संबंध में आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने अंतरविभागीय दलों का गठन करते हुए वार्डवार अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है तथा उन्हें पूर्ण निष्ठा व तत्परता से त्रुटिरहित आयुष्मान कार्ड आधार अपडेट किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन अंतरविभागीय दलों में नगर निगम कोरबा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ मितानिन, स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं सामुदायिक संगठकों को शामिल करते हुए उन्हें दायित्व सौपे गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बलौदाबाजार जैतखाम अपडेट : CM हाउस में हाईलेवल बैठक शुरू, सीएम साय, डिप्टी सीएम शर्मा और साव के साथ सतनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद …
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसा प्रदर्शन में 80 लोग गिरफ्तार
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?