भाग्यशाली ! वोटर की अचानक किस्मत चमकी; लकी ड्रा में जीती हीरे की अंगूठी

भोपाल। Voter Diamond ring won in lucky draw: लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए भोपाल प्रशासन ने अनोखी पहल की है। यहां मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर एक लकी ड्रा की घोषणा की गई, जहां प्रत्येक बूथ पर भाग्यशाली मतदाताओं को उपहार मिले। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को भोपाल में मतदान हुआ। इस चुनाव में एक मतदाता भाग्यशाली रहा। मतदाता ने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला और लकी ड्रा में हीरे की अंगूठी जीती।
मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव (Voter Diamond ring won in lucky draw) में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए भोपाल प्रशासन ने अनोखी पहल की। इस मौके पर प्रशासन ने लकी ड्रा निकाला, जिसमें एक मतदाता को हीरे की अंगूठी मिली। सहायक नोडल अधिकारी रीतेश शर्मा ने बताया कि पिछले दो चरणों में कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए भोपाल प्रशासन ने मतदाताओं से घर से निकल कर मतदान करने की अपील की थी।



