कांग्रेस ने अचानक अडानी-अंबानी का नाम लेना क्यों कर दिया बंद? पीएम मोदी ने किया बड़ा हमला

करीमनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सवाल पूछा कि कांग्रेस ने अचानक अडानी-अंबानी का नाम लेना बंद क्यों कर दिया? पीएम मोदी ने कहा,’आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे. जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया, तबसे उन्होंने एक नई माला जपनी शुरू कर दी. पांच साल से एक ही माला जपते थे. पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति. फिर धीरे-धीरे कहने लगे. अंबानी-अडानी. लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है. इन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया.



