Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 19
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* MP Breaking: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल में ग्रैंड वेलकम, शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* MP Breaking: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल में ग्रैंड वेलकम, शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    MP Breaking: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज भोपाल में ग्रैंड वेलकम, शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा

    MP Breaking: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत कर रहे हैं।

    MP Breaking: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया जाएगा। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचेंगे।

    यहां उनकी अगवानी भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक करेंगे। शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल के लिए ट्रेन से रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की।

    जहां भी ट्रेन रुक रही है श‍िवराज का स्‍वागत किया जा रहा है। रेल में उनका अलग ही अंदाज नजर आया।

    शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    इन मार्गों से गुजरेगा काफिला

    शिवराज सिंह का रोड शो बजरिया थाना चौराहा, भारत टााकीज रेलवे ओवरब्रिज, संगम टाकीज तिराहा, भारत टाकीज चौराहा, तलैया काली मंदिर तिराहा, लिली चौराहा, पीएचक्यू तिराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा, मालवीय नगर तिराहा, रोशनपुरा, अपेक्स तिराहा, लिंक रोड नम्बर-1, व्यापम चौराहा, छह नंबर बाजार, सरोजिनी नायडू तिराहा, केन्द्रीय स्कूल तिराहा और सात नम्बर महावीर द्वार चौराहा होकर प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुचेंगा। इस दौरान इन सभी मार्गों में आवागमन बंद रहेगा।

    रोड शो के दौरान इन मार्गों का करें उपयोग

    मुख्य रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए प्लेटफार्म नंबर छह के बाहर पार्किंग करने की व्यवस्था रहेगी। भारत टाकीज पर रोड शो के दौरान प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड का उपयोग कर सकेंगे। मिन्टो हाल, एयरटेल तिराहा, रोशनपुरा पर होने के दौरान अपेक्स बैंक, रोशन पुरा से कन्ट्रोल रूम तिराहा तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान आवागमन के लिए लिंक रोड नं-1 से बोर्ड आफिस, कोर्ट चौराहा, कन्ट्रोल रूम तिराहा का उपयोग किया जा सकेगा। लिंक रोड नम्बर-1 पर रोड शो के दौरान यात्री रोशनपुरा, कन्ट्रोल तिराहा होकर जेल रोड पर आवागमन कर सकेगें। वहीं बीजेपी कार्यालय में कार्यक्रम कें दौरान मानसरोवर तिराहा से महावीर द्वार तक आवागमन बंद रहेगा। ये वाहन सुभाष स्कूल, रविशंकर रोटरी, नेशनल अस्पताल और मानसरोवर होकर आवागमन कर सकेगें।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* बाबा बागेश्वर की शरण में पहुंचे संजय दत्त, हाथ जोड़कर लिया आशीर्वाद
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि….
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….

    July 18, 2026

    🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..

    July 18, 2026

    गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • सनसनीखेजः पत्थलगांव में ‘भेस बदलकर’ घूम रहे संदिग्धों पर पुलिस का शिकंजा; बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर गिरेगी गाज !……….
    • 🌿 ‘एक कैडेट, एक पेड़’: पत्थलगांव कॉलेज में एनसीसी का महा-अभियान, कैडेटों ने लिया पौधों को पालने का संकल्प!………..
    • गुणवत्ता के साथ बन रही बागबहार-कोतबा सड़क, राजस्व विभाग की खामी को छुपाने ठेकेदार और PWD को बनाया जा रहा निशाना!………….
    • पत्थलगांव के डिवाइन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास! रायपुर में गूंजा डॉ. विकास और डायरेक्टर मेघा गर्ग का नाम, हुमा कुरैशी के हाथों मिला महा-सम्मान!”……………
    • 📰 जर्नलिस्ट एसोसिएशन का असर: पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा के निवेदन पर जशपुर पहुंचे कमिश्नर; राजस्व मामलों के तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश।………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?