Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, December 8
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुगम आवागमन हेतु 20.48 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति………
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुगम आवागमन हेतु 20.48 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुगम आवागमन हेतु 20.48 करोड़ की दो सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति*

    *बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से दूरस्थ क्षेत्रों की बढ़ेगी पहुंच, आर्थिक गतिविधियाँ होंगी तेज*

    जशपुरनगर, 24 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में यातायात को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण कार्य भी द्रुत गति से जारी है। इसी क्रम में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल 20 करोड़ 48 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें 5.05 किमी लंबी जशपुर मुख्य मार्ग से खुड़ियारानी–कांजिया पहाड़ी कोरवा बस्ती तक पहुंच मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। पुल-पुलिया सहित इस सड़क का निर्माण 6 करोड़ 91 लाख 14 हजार रुपए में किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से पहाड़ी एवं जनजातीय बस्तियों की मुख्य बाजार तथा प्रशासनिक केंद्रों तक पहुंच आसान होगी।

    इसी प्रकार 17.60 किमी लंबी जशपुर–सन्ना मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, जिसके लिए 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस मार्ग के उन्नयन से आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और यातायात अधिक सुरक्षित व निर्बाध होगा।

     

    *यातायात होगा सुगम, स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थाओं पर पहुंच होगी आसान*

     

    बेहतर अधोसंरचना अर्थव्यवस्था का मूल आधार माना जाता है। सड़क, पुल पुलिया के निर्माण से बिना कीसी बाधा के दूरस्थ क्षेत्र मुख्य मार्गों एवं शहरों से जुड़ेगें। शासकीय योजनाओं की पहुंच आसान होने के साथ ही आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो जाएगी, गावों की उपज शहरों तक आसानी से पहुंच सकेगी। लोगों की आमदनी के इजाफा होने के साथ ही उनके जीवनस्तर ने भी सुधार होगा। नदियाँ, नाले, पहाड़ और पठार से घिरे जशपुर में सड़कों और पुलों के निर्माण दुरूह कार्य भी है। लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ इन निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। ताकि आवाजाही की दिक्कतें दूर हो और किसान, विद्यार्थी, ग्रामीणजन व्यापारी सभी को सुविधा मिले। स्वास्थ्य सुविधाएं की आसानी से दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंच सके।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पूर्व मंडल अध्यक्ष सावरिया अग्रवाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विधायक गोमती साय का कोतबा में स्वागत
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कुनकुरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन – मुख्य अतिथि विधायक गोमती साय ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव

    December 6, 2025

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*

    December 6, 2025

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..

    November 30, 2025

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान जारी ,15 दिवस के भीतर 06 गुम बच्चियों को ढूंढ, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान*
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* Sx जेवियर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन………..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* SIR से वंचित कार्यकर्ता एवं नागरिकों को जागरूक करने विधायक कार्यालय में रखी गई बैठक………….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* IDBI बैंक द्वारा स्ट्रेचर समाज के कल्याण के लिए दिया गया स्वास्थ्य विभाग ………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2025 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?