Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने ढाई लाख रु कीमत की 10किलो गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, भेजा जेल
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने ढाई लाख रु कीमत की 10किलो गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, भेजा जेल

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMarch 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने ढाई लाख रु कीमत की 10किलो गांजा के साथ किया गांजा तस्कर को गिरफ्तार, भेजा जेल*

    *आरोपी मोटर साइकल से कर रहा था अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, मुखबीर की सूचना पर आया पुलिस की गिरफ्त में*

    *मामला थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध*

    *नाम आरोपी: सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग)*

    ——

     

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.03.25 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकल क्रमांक CG14MP0381 से अवैध मादक पदार्थ गांजा को लेकर उड़ीसा की ओर से फरसाबहार होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, जिस थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले के संबंध में सूचित करते हुए, तत्काल गांधी चौक फरसाबहार मेन रोड में नाका बंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबीर के बताए अनुसार एक काला रंग का हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकल आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त संदेही मोटर साइकल को घेरा बंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा जब मोटर साइकल तथा मोटर साइकल चालक आरोपी सुधन राम यादव की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास स्थित बैग में खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 05 पैकेट तथा मोटर साइकल में बंधे सफेद रंग की बोरी से 10पैकेट इस प्रकार कुल 15 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 10किलो है, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है, जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है।

    पुलिस के द्वारा आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) को हिरासत में लेकर थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकल को भी जप्त कर लिया गया है।

    आरोपी सुधन राम यादव उम्र 51 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक श्री विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक सुधीर राम, सैनिक शिव नंदन साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया है, आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम आएंगे ।*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का माल्यार्पण किया 
    Next Article जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद सालिक साय जी से खासमुलाकात आज की सुर्खियां के साथ
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……

    September 14, 2026

    🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………

    September 14, 2026

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🐘 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में विराजे बाल गणेश, भक्तिमय हुआ अस्पताल का माहौल 🙏……
    • 🙏 प्रथम दर्शन: मंडी प्रांगण में खुले गजानन स्वामी के मुख, भक्तों में दिखा उत्साह………
    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?