मैनपाट के स्कूली छात्र छात्राओं ने सैनिकों को भेजा रक्षा सूत्र गांव की मिट्टी भी भेजी जा रही है तिलक के लिए

मैनपाट
देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात सैनिकों को लिए मैनपाट के स्कूली छात्र छात्राओं ने रक्षा सूत्र व गांव की एक चुटकी मिट्टी भेजा है। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही ने बताया कि आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र अंतर्गत विकासखण्ड के विद्यालय छात्र – छात्राएं अपनी इकच्छानुसार ” रक्षक अग्निवीर भारतीय सैनिकों ” को लिफाफा में राखी और स्वयं का लिखा हुआ एक पत्र व तिलक के लिए गांव की एक चुटकी मिट्टी भेजा है।
सभी विद्यालयों से लिफाफा प्राप्त किया जा रहा है जिसे उच्च कार्यालय में जमा भी कराया जा रहा है। देश के सैनिको के सम्मान में यह अभियान पूरे विकासखण्ड में चलाया जा रहा है। योगेश शाही ने कहा कि बॉर्डर में दिन रात विपरीत परिस्थियों में खड़े होकर हमारी रक्षा के लिए ततपर जाबांज सैनिकों के लिये हमारे स्कूली छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ राखी भेजी है।
