
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का द्वितीय दिवस ग्राम झक्कड़पुर में सुबह स्वयंसेवक द्वारा योग से शुरू किया गया। तत्पश्चात ग्राम झक्कड़पुर के शिविर स्थल,गली- मोहल्ला की साफ सफाई , पूर्व माध्यमिक शाला के प्रांगण की साफ सफाई किया गया। दोपहर राष्टीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले सर के मार्गदर्शन में बौद्धिक परिचर्चा हुई जिसका शीर्षक- “वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता व भारत निर्माण में नारियों की भूमिका” जिसमे स्वयंसेवको ने बढ़ चढ़ अपनी बात रखी,सारगर्भित बात कही गई । मैडम टीना कटकवार ने “स्वतंत्रता के बाद भारत निर्माण में नारियों की भूमिका” पर महिलाओं की शिक्षा पोस्टर के मध्यम से प्रकाश डाला गया। बौद्धिक परिचर्चा के समय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के शिक्षक गण उपस्थित रहे।रात में स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम झक्कड़पुर के उपसरपंच, ग्राम पंचायत सचिव,सेवानिवृत्त शिक्षक, गणमान्य नागरिक, द्वारा सरस्वती माता, भारत माता, गुरू घासीदास बाबा,स्वामी विवेकानंद, के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना,राजगीत के साथ शुरू हुई ।जिसमें पंथी नृत्य, कर्मा, सुवा नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुति दिया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने ग्रामीणों अति उत्साहित होकर अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में आभार प्रकट भूतपूर्व स्वयं सेवक घनश्याम यादव द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से अतिथि व्याख्याता नीलम कुमार मंडावी, डॉ.पूजा बंजारे, जनभागीदारी शिक्षक कु.रानू lदास, अनीता कुजूर तथा भूतपूर्व स्वयं सेवक कैलाश यादव, खिरोधर यादव, कुलदीप यादव, अनीत नाग, आदि उपस्थित रहे।



