Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, August 7
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया*

    *अधिकारियों, ठेकेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए*

    *जशपुरनगर 15 मई 2024/* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद केसर अब्दुल हक ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम इचकेला, दुलदुला, लोधमा, बगिया, पमशाला, लावाकेरा, चिरईडाड के प्रगतिरत एवं पूर्ण कार्यों का निरीक्षण किया। सचिव मोहम्मद केसर अब्दुल ने उपस्थित अधिकारियों, ठेकेदारों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम इचकेला में जल जीवन मिशन के कार्यों में से गुणवत्ता विहीन कार्य को तत्काल तोड़कर नए सिरे से कार्य करने हेतु ठेकेदार को निर्देश दिए एवं भविष्य में कहीं भी गुणवत्ता विहीन कार्य कार्य पाए जाने की स्थिति पर ऐसे ठेकेदारों एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दिए।

    उल्लेखनीय है कि जिला जशपुर में 2 लाख घरों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल प्रदाय करने का कार्य विभिन्न ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है अब तक जिले में लगभग 140000 घरेलू कनेक्शन का कार्य किया गया है जिसमें से 52000 में जलप्रदाय प्रारंभ कर दिए गए हैं शेष शीघ्र जलप्रदाय प्रारंभ करने के कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सचिव मोहम्मद केसर अब्दुल हक ने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईएनसी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने 100 दिवस में 127 गुम व्यक्तियों को ढूंढकर परिजनों से मिलाया
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित किया गया सप्त दिवसीय वर्ग… कल निकलेगा पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में घोष के साथ दुर्गाओं का पथसंचलन
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….

    August 6, 2026

    अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………

    August 6, 2026

    अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • फर्जी दस्तावेजों के सहारे 30 लाख की जमीन का सौदा, 3 आरोपी गिरफ्तार…….
    • अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………
    • अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………
    • कभी बच्चों की किलकारियों से गूंजती थी पुष्प वाटिका, आज अव्यवस्था और आपत्तिजनक गतिविधियों की चर्चाओं से घिरी अटल वाटिका उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट……
    • डोंगरगढ़ को धार्मिक पर्यटन का नया आयाम देने की पहल, पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा से ट्रस्ट प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण मुलाकात…………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?