Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित किया गया सप्त दिवसीय वर्ग… कल निकलेगा पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में घोष के साथ दुर्गाओं का पथसंचलन
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित किया गया सप्त दिवसीय वर्ग… कल निकलेगा पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में घोष के साथ दुर्गाओं का पथसंचलन

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित किया गया सप्त दिवसीय वर्ग… कल निकलेगा पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में घोष के साथ दुर्गाओं का पथसंचलन*

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मूल संगठन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपने अनुसांगिक संगठनों के साथ फैला हुआ है , जिसमें से धर्म हित के लिए विश्व हिंदू परिषद का संगठन किया गया था ; जिसकी एक शाखा दुर्गा वाहिनी भी है । दुर्गा वाहिनी द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के किसी भी क्षेत्र में वर्ग का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्थलगांव नगर में दुर्गावाहिनी द्वारा अपना सप्त दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग संपन्न किया जाना है , जो कि 9 मई से प्रारंभ है और 17 मई को संपन्न होने वाला है । वर्ग को संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता जुटे हुए हैं ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240515-WA0165.mp4

     

    इस सप्त दिवसीय वर्ग में चार विभागों से मातृ शक्ति अर्थात दुर्गाएं सम्मिलित होने के लिए पत्थलगांव नगर में आई हुई है ; सरगुजा विभाग , कोरबा विभाग , रायगढ़ विभाग , बिलासपुर विभाग । चारों विभाग से कुल मिलाकर 150 से भी अधिक बालिकाएं (दुर्गायें) वर्ग में उपस्थित रही एवम सात दिनों का शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240515-WA0164.mp4

    इन 7 दिनों के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से दुर्गाओं (बालिकाओं) को दंड , तलवार , रायफल , नि:युद्ध , समता एवं छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्गा वाहिनी के वर्ग में घोष का प्रशिक्षण दिया जा रहा है | यदि हम अन्य वर्गो की बाते करे तो इस बार पत्थलगांव का वर्ग अन्य वर्गो से कुछ हटकर है ।

     

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240515-WA0160.mp4

     

    वर्ग में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्रीमान नंददास जी , विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा जी , प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे जी , दुर्गा वाहिनी संगठन से पिंकी पवार जी (राष्ट्रीय सह संयोजिका) , सुनीता गर्ग जी (भोपाल क्षेत्र संयोजिका) का सानिध्य रहा । वर्ग को संपन्न करने के लिए भारती सिंह जी (वर्ग प्रमुख) , अनु यादव जी (मुख्य शिक्षिका) , स्नेहा बौरासी जी (तलवार गण शिक्षिका) , मोहन जी हटकर (दंड गण शिक्षक) , तनिषा सोनी (रायफल लक्ष्यभेद गण शिक्षिका) , राधिका साहू (बौद्धिक प्रमुख) , पूर्णिमा चौहान (नियुद्ध गण शिक्षक) , कृति गुप्ता , दिव्या भारती , शकुंतला सिंह (घोष गण शिक्षक) एवम घोष शिक्षक के रूप में अमन साहू , शंकर यादव , आलेख यादव , अंकित शर्मा एवम आशु कुमार शाह ने अपना योगदान दिया |

    व्यवस्था विभाग में माननीय जिला संघचालक श्री मुरारीलाल अग्रवाल जी के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर कार्यकारिणी एवम अन्य स्वयंसेवक बंधु तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने तन-मन-धन से अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया…!!

     

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव ने जशपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रगतिरत जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संवैचारिक संगठन दुर्गा वाहिनी (विश्व हिंदू परिषद) द्वारा आयोजित किया गया सप्त दिवसीय वर्ग… आज निकलेगा पहली बार छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव नगर में घोष के साथ दुर्गाओं का पथसंचलन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?