Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने किया स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण *tahalka*
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने किया स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण *tahalka*

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने किया स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण*

    *जाँच में सावधानी बरतने और गंभीरता से जाँच के दिए निर्देश*

    *अवैध शराब, एवं सामग्री और भारी मात्रा में नकदी पर नजर रखने के निर्देश*

    जशपुर 27 अप्रैल 2024/निष्पक्ष और २ाांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सीमावर्ती क्षेत्र में स्थैतिक निगरानी दल एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम द्वारा आने जाने वाले वाहनों पर निगरानी रख रहा है। सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने आज लवाकेरा चेक पोस्ट, गढ़वा मुंडा, साइ टांगरटोली लोदाम कुनकुरी, जशपुर विधानसभा अंतर्गत बनाए गए स्थैतिक निगरानी दल के जाँच पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जांच के दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराने और बरती जाने वाली सतर्कता और सावधानियों को लेकर भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

         सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने लवाकेरा चेक पोस्ट, गढ़वा मुंडा, साइ टांगरटोली लोदाम के एसएसटी जाँच पॉइंट पर निरीक्षण किया और फील्ड पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा कर जांच की वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने एसएसटी टीम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं। लोकसभा निर्वाचन के लिए गठित स्थैतिक जांच दलों और उड़नदस्तों के प्रत्येक दल में एक मजिस्ट्रेट सहित सहायक अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी चेक पोस्ट पर कार्यरत हैं। यह दल प्रमुख मुख्य मार्गीय सड़कों, जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जांच अभियान में जुटा है और अपने क्षेत्र में अवैध शराब, सामग्री ,भारी मात्रा में नकदी, हथियार एवं गोला-बारूद के लाने एवं ले जाने तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी नजर रख रहा है। जांच किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है तथा निर्धारित फार्मेट में दैनिक कार्यकलाप की रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हो रही इस जांच में सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश है। 

        जिले के लोकसभा क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा जांच के लिए चेकपोस्ट बनाएं गए हैं, जहां स्थैतिक निगरानी दल कार्यरत है। । इसी तरह जिले में उड़नदस्तों द्वारा भी कार्यवाही की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर -* छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश, निकाली रैली *tahalka*
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने मतदान केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण *tahalka*
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?