Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, August 3
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर -* छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश, निकाली रैली *tahalka*
    Uncategorized

    *तहलका ब्यूरो चीफ सत्या मौर्य की विशेष खबर -* छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश, निकाली रैली *tahalka*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGApril 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *कॉलेजों में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* 

    *छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश, निकाली रैली*

    *स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दिलाई गई शपथ* 

     

    जशपुरनगर- 27 अप्रैल 2024- आगामी लोकसभा निर्वाचन में जिले के मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान करे, इस हेतु हर स्तर पर गतिविधियाँ जारी है । स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है । जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय, कुनकुरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया गया । साथ ही सभी को शत-प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई ।

    वही स्लोगन लेखन के जरिए 7 मई को आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया । इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत शासकीय विजय भूषण सिंह देव गर्ल्स कॉलेज, जशपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी दिखाई। साथ ही नए युवा मतदाताओं को मतदान संबंधी जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।। इसी तरह जश प्रण मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नगर पंचायत पत्थलगाँव में लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के जरिये सभी मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने बैनर, पोस्टर और स्लोगन के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्या मौर्य की विशेष खबर-* लाउडस्पीकर से की गई शत् प्रतिशत मतदान करने की अपील *tahalka*
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सरगुजा कमिश्नर श्री जी आर चुरेंद्र ने किया स्थैतिक निगरानी दल जाँच नाका का आकस्मिक निरीक्षण *tahalka*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..

    August 3, 2026

    🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….
    • 🚨 बंद घर… उठती दुर्गंध… रेत के नीचे दफन लाश! 48 घंटे में जशपुर पुलिस ने सुलझाई ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी, प्रेम संबंध और जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़……………
    • 🚨 ब्रेजा से रास्ता रोका… बकरी व्यापारियों को लूटकर भागे, लेकिन 24 घंटे भी नहीं टिक पाए! कोतबा पुलिस ने ऐसा घेरा कि सीधे पहुंच गए जेल………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?