Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव मॉल दिवस मनाया गया
    Uncategorized

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव मॉल दिवस मनाया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय पत्थलगांव मॉल दिवस मनाया गया

     

    ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा “मोल दिवस ” मनाया गया। 23 अक्टूबर को सुबह 6:02 बजे से शाम 6:02 बजे तक हर साल मनाया जाने वाला मोल डे “आवोगाड्राे संख्या” की याद में मनाया जाता है । परंपरानुसार सरस्वती पूजन के पश्चात रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा प्रधान ने इस दिवस के परिचय के रूप में बताया कि रसायन विज्ञान में व्यापक रूप से अभिकारकों की मात्रा और रासायनिक प्रतिक्रियाओं के उत्पादों की मात्रा को व्यक्त करने के लिए मोल एक सुविधाजनक तरीके के रूप में उपयोग किया जाता है। मोल (mole) पदार्थ की मात्रा की अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली (SI) की इकाई है। इसमें कणों की संख्या निश्चित होती है, जिसका मान 6.022×1023 (आवोगाड्राे संख्या) होता है।कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में मंचासीन डॉ बी. के. राय प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के प्रति अपनी रुचि बनाए रखने की बात कही तथा एक निश्चित लक्ष्य लेकर अपने उद्देश्य प्राप्ति के निरंतर प्रयासरत रहने की समझाइश दी। एम एससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रिंसी गुप्ता द्वारा मोल की अवधारणा के बारे पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। एम एससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र सिकंदर ने मोल दिवस क्यों मनाया जाता व इसका क्या महत्व इसके बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी में बी एससी द्वितीय वर्ष की छात्रा अक्षरा शर्मा ने आवोगाड्राे संख्या के उपयोग पर प्रकाश डाला। द्रौपदी यादव बी एससी द्वितीय वर्ष ने रसायन विज्ञान पर एक कविता प्रस्तुत की। बी एससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मेदिनी नाग ने आवोगाड्राे संख्या से जुड़े रोचक तथ्यों को साझा किया। नवीना यादव बी एससी तृतीय वर्ष ने दैनिक जीवन में रसायन विज्ञान के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर रसायन परिषद के पदाधिकारी रिंसी गुप्ता (अध्यक्ष), अर्चना तिग्गा (उपाध्यक्ष), योधेश पैंकरा(सचिव) व सागर बघेल (सह सचिव) को प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण प्रो दीप्ती रानी मिंज, डॉ शैलेन्द्र साहू, डॉ कृष्ण कु पैंकरा, डॉ संगीता बंजारा, पूनम चौहान, चेतना यादव,गीतांजलि प्रधान, सुबलया प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रोटोकॉल संबंधित समाचार आईए देखते हैं कस्तूरबा गांधी पत्थलगांव में आ रही है मुख्यमंत्री जी की धर्मपत्नी
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पदभार ग्रहण
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….

    July 26, 2026

    सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……

    July 26, 2026

    पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?