
स्वतंत्रता दिवस पर सावरिया अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश

कोतबा। आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री सेजेस कोतबा में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सावरिया अग्रवाल ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया और कहा कि हमें अपने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।

