Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-*। जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च,
    Uncategorized

    *सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-*। जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च,

    जशपुर पुलिस ने नागरिकों को भय मुक्त होकर 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश,

     आम जनता को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपील किया गया,

    —–00——


    जशपुरनगर:- लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले में भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस की तैयारियां पूर्ण है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्षन में निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु स्थैतिक निगरानी दल, उड़नदस्ता के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारीगण लगातार राजनैतिक दलों के प्रचार-प्रसार सामग्रियों एवं अवैध मादक मदार्थों के परिवहन पर निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया निगरानी सेल द्वारा व्हाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर जैसे मीडिया प्लेटफार्म की नियमित माॅनिटरींग की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट, साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वाले सामग्री की भी निगरानी की जा रही है। चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों आ गई है, जिनके ठहरने हेतु अलग-अलग थानाक्षेत्र में व्यवस्था की गई है।

    इसी तारतम्य में सुरक्षा का बोध कराने के उद्देष्य से कलेक्टर जशपुर श्री रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर आज जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों ने अर्धसैनिक बल के जवानों ने साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर मतदान दिवस 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया। आमजन चुनाव प्रभावित करने वाले, उत्पात मचाने वाले एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर-9479193699 पर 24 घंटे दे सकते हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र का लगातार पेट्रोलिंग/भ्रमण किया जा रहा है, अवैध गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही की जायेगी, अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जानकारी तत्काल देने हेतु कहा गया ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें, प्रषासन का साथ देने हेतु कहा गया। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध व तत्पर है।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* खेत में सिंचाई हेतु लगे मोटर पंप की चोरी के मामले में 07 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी एफआईआर
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?