Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, November 22
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* खेत में सिंचाई हेतु लगे मोटर पंप की चोरी के मामले में 07 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* खेत में सिंचाई हेतु लगे मोटर पंप की चोरी के मामले में 07 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     खेत में सिंचाई हेतु लगे मोटर पंप की चोरी के मामले में 07 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,

     मोटर पंप की चोरी करने के बाद उसे बिक्री कर प्राप्त रकम को खा-पीकर खत्म कर दिये,

     मुख्य आरोपी से चोरी किया हुआ अन्य 03 नग मोटर पंप जप्त, वास्तविक मालिक की पतासाजी जारी,

     पुलिस द्वारा कुल 04 नग मोटर पंप जप्त किया गया है,

     थाना सन्ना में सभी के विरूद्ध अप.क्र. 40/2024 धारा 379, 34 भा.द.सं. का अपराध दर्ज।

    ——000——

                                  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.05.2024 को प्रार्थी शमीउल्लाह उर्फ गुड्डू उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कवई थाना सन्ना ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम कवई के रतनू के बाड़ी में मिर्चा फसल लगाया है जिसमें पटाने के लिए 2 एच.पी. का मोटर पम्प लगाया था, उक्त मोटर पंप को अज्ञात चोर ने मिर्चा बाड़ी से दिनांक 18.04.2024 की मध्य रात्रि में चोरी कर ले गया है, मोटर पंप का कीमत लगभग 5,000 रू. है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240503-WA0153.mp4

                                  प्रकरण की विवेचना एवं पतासाजी दौरान दिनांक 02.05.2024 को मुखबीर से थाना सन्ना को सूचना मिला कि ग्राम कवई का मनोज राम उम्र 30 साल चोरी का 03 नग मोटर पम्प को सन्ना में बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के मौके पर जाकर मनोज राम को अभिरक्षा में लेकर मोटर पंप का दस्तावेज पेश करने हेतु कहा गया, उसके द्वारा दस्तावेज नहीं होना बताया गया एवं धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमोरण्डम कथन लिया गया, मनोज राम ने अपने कथन में बताया कि वह अपनी अन्य साथीगण मुकेश राम उर्फ नान, जीवन राम, दुबराज राम, अशोक कुमार, कुलदीप राम, संजीव उर्फ संजू राम के साथ मिलकर घटना दिनांक 18.04.2024 को प्रार्थी शमीउल्लाह उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम कवई का मिर्चा फसल लगा रजनू का बाड़ी से चोरी कर गांव के ही एक व्यक्ति के यहाँ 5,000 /-में बिक्री करना बताया तथा बिक्री के रकम को आपस में बांटकर खा-पीकर खत्म कर देना बताया गया। प्रकरण के अन्य सभी आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित रहना बताये। 

                                    प्रकरण के मुख्य आरोपी मनोज राम के मेमोरण्डम कथनानुसार उसके कब्जे से चोरी का अन्य 03 नग मोटर पंप को जप्त किया गया है, जिसके वास्तविक मालिक की पतासाजी की जा रही है। इस प्रकार आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबुत पाये जाने पर *आरोपीगण -1 मनोज राम उम्र 30 साल, 2-मुकेश राम उम्र 18 साल 03 माह, 3-जीवन राम उम्र 20 साल, 4-दुबराज राम उम्र 18 साल 07 माह, 5-अशोक कुमार उम्र 19 साल, 6-कुलदीप राम उम्र 19 साल, 7-संजीव उर्फ संजू उम्र 25 साल सभी निवासी ग्राम कवई थाना सन्ना* को दिनांक 02.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

                                प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की पतासाजी में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक हर्षवर्धन चैरासे, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. प्रदीप लकड़ा, प्र.आर. रविन्द्र एक्का, प्र.आर. सुमन टोप्पो, आर. 92 विमलेष्वर एक्का, आर. प्रवीण खलखो, आर. मनोज जांगड़े एवं न.सै. शिवषंकर रवि का सराहनीय योगदान रहा है। 

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जाॅब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर ठगी किया है,
    Next Article *सत्या मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-*। जशपुर जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

     🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..

    November 22, 2026

    सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..

    November 22, 2026

    🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    •  🔥 पत्थलगांव में गूंजा गरीब की रोजी-रोटी का सवाल! प्रशासनिक नोटिस से मचा हड़कंप, दुकानदार के समर्थन में उतरे नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल; आखिर विकास की कीमत गरीब की आजीविका क्यों?………..
    • सलाखों के पीछे बदली जिंदगी की तस्वीर! रायपुर केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला हुनर का प्रमाण-पत्र, अब सजा के बाद आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भरने की तैयारी!……..
    • 🔥 महिलाओं की सुरक्षा पर छत्तीसगढ़ में बड़ा मंथन! मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ बनेगी मजबूत रणनीति, राज्यपाल करेंगे आगाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में होगा समापन……..
    • 🔥 पटवारियों की हड़ताल स्थगित! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया संज्ञान, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की खबर का दिखा असर?………..
    • 🚨 7 लीटर महुआ शराब के चक्कर में मां पहुंची जेल, गोद में 6 महीने का मासूम भी! आखिर इस नन्ही जान का क्या कसूर? कानून की कार्रवाई ने खड़े किए इंसानियत और बाल संरक्षण के बड़े सवाल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?