Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, June 15
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जाॅब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर ठगी किया है,
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जाॅब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर ठगी किया है,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     विदेश में जाॅब का ऑफर देकर अनेकों लोगों से रकम लेकर ठगी करने वाला अन्तर्राज्यीय ठग कुन्दन कुमार हुआ गिरफ्तार,

     कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जाॅब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर ठगी किया है,

     चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में अभियुक्त के विरूद्ध अप.क्र. 82/2024 धारा 420 भा.द.सं. का अपराध दर्ज।

    ——000——

                                     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजोग मिंज उम्र 36 साल निवासी दारूपीसा चौकी दोकड़ा ने दिनांक 27.04.2024 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम से इसके मित्र छाल निवासी संदीप तिग्गा के माध्यम से कुन्दन कुमार नामक व्यक्ति निवासी ग्राम हवासपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) से बातचीत कर संपर्क हुआ था। कुन्दन कुमार द्वारा प्रार्थी को कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग का जाॅब दिलाने का आश्वासन दिया था, उसके द्वारा प्रोसेसिंग फीस, वीजा, फ्लाईट टिकट के नाम से गूगल-पे, योनो बैंकिंग के माध्यम से दिनांक 10.12.2023 से 15.02.2024 तक अलग-अलग दिवस कुल रू. 3,50,000 रू.(तीन लाख पचास हजार रू.) लेकर जाॅब न दिलाकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में धारा 420 भा.द.सं. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कुन्दन कुमार रायगढ़ जिले में भी इस तरह की ठगी के मामले में जेल जा चुका था एवं रायगढ़ में निवास कर रहा है।

     

                                    इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल एक टीम गठित कर रायगढ़ के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा पतासाजी करने के उपरांत घेराबंदी कर कुन्दन कुमार को रायगढ़ से अभिरक्षा में लेकर वापस लाया गया। अभियुक्त कुन्दन कुमार से पूछताछ करने पर बताया कि वह दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक संजोग मिंज निवासी दारूपीसा दोकड़ा से विदेश में जाॅब दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में फोन पे, गूगल पे एवं योनो बैंकिंग के माध्यम से कुल रू. 3,50,000 रू.(तीन लाख पचास हजार रू.) लेना स्वीकार किया। साथ ही वह संदीप कुमार निवासी पुरूंगा थाना छाल से रू. 3,70,000 रू.(तीन लाख सत्तर हजार रू.) एवं संदीप्त कुमार निवासी सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) से रू. 3,50,000 रू.(तीन लाख पचास हजार रू.) लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। प्रकरण का अभियुक्त *कुन्दन कुमार उम्र 26 साल निवासी ग्राम हवासपुर जिला समस्तीपुर (बिहार)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

                                 प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी में उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 669 संजय साय का सराहनीय योगदान रहा है। 

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* खेत में सिंचाई हेतु लगे मोटर पंप की चोरी के मामले में 07 आरोपियों को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..

    June 14, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..

    June 13, 2026

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव में कृषि कार्य के लिए डीजल संकट पर प्रशासन और किसान मोर्चा में बनी आपसी सहमति; उप-संपादक वैभव शर्मा की विशेष और सराहनीय रिपोर्ट……………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड जीरो से विशेष रिपोर्ट-* पत्थलगांव में मौत को छूकर गुजरी ‘राजधानी’ बस! बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा ड्राइवर…………..
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* स्कूलों में फिर गूंजेगी किलकारी: 16 जून से पुख्ता प्रशासनिक तैयारियों के साथ शुरू होगा नया शिक्षा सत्र, बच्चों में भारी उत्साह!………….
    • गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..
    • ऑपरेशन आघातः रायगढ़ पुलिस की महा-कार्रवाई, ब्रांडेड बोतलों में ‘चायपत्ती के पानी’ से बनती थी नकली शराब; बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़……………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?