Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 20
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    07 मई को मतदान करने घर-घर जा कर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे आमंत्रित

    मतदाताओं को जागरूक करने में नारी शक्ति निभा रही अहम भूमिका

    जशपुरनगर 03 मई 2024/शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक करने हेतु जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रैलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे एवं स्लोगन लिखकर मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों तथा कॉलेजों में भी नवीन मतदाताओं को मताधिकार का महत्व बताते हुए मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

            इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर एवं एस.डी.एम. बगीचा श्री ओंकार यादव के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 16 भितघरा और ग्राम जुरुडांड स्वीप कार्यक्रम के तहत के मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यहां के सभी मतदाताओं को पर्ची वितरित की गई। वही मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिला शिक्षिकाएं घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान दिवस 07 मई 2024 को सुबह जल्दी मतदान केन्द्र पर आकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मतदाता जो गांव से बाहर हैं उन्हें मतदान दिवस पर गांव आकर मतदान करने की अपील लगातार की जा रही है। इस दौरान सभी मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अन्य ग्रामों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप गतिविधि जारी है। जिसके जरिए सभी को लोकतंत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रभु श्रीरामलला के दर्शन, आरती में हुईं शामिल, सरयू तट का भी किया भ्रमण
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* कुन्दन कुमार ने कनाडियन एयरलाईन में फूड पैकिंग जाॅब का ऑफर देकर प्रोसेसिंग शुल्क, वीजा एवं फ्लाईट टिकट के नाम पर रकम लेकर ठगी किया है,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?