Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, May 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया *tahalka*
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया *tahalka*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया,* 

    * गिरफ्तार आरोपियों में 02 आरोपी रायगढ़ जिले के,* 

    * पुलिस द्वारा रेकी कर आरोपियों तक पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई,* 

    * आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त,*

    * आरोपियों के विरूद्ध थाना बागबहार में धारा 3 (2) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई,*

    * रेड कार्यवाही में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम प्रदाय किया गया है।*

    ——000——

    थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में दिनांक 18.05.2024 के दोपहर में कुछ लोगों द्वारा रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलने की शिकायत मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जषपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर एवं थाना प्रभारी बागबहार के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में पहुंचकर कुछ लोगों को जुआ खेलते पाये जाने पाये पर फड़ की घेराबंदी कर दबिश दिया जाकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ का नगदी रकम, मोबाईल, वाहन, ताश-पत्ती इत्यादि जप्त किया गया। कुछ आरोपी जंगल की आड़ लेकर वहां से भाग गये।

    पुलिस द्वारा आरोपी 1-लोहर साय उम्र 41 साल निवासी काडरो थाना बागबहार, 2-घनष्याम पैंकरा उम्र 42 साल निवासी पहार थाना लैलुंगा, एवं 2-दौलत नायक उम्र 47 साल निवासी कोडासिंघा थाना लैलंगा का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताष-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल इत्यादि जप्त किया गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेष कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री भानूप्रताप चंद्राकर, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. 266 सुखदेव सिदार, प्र.आर. 175 जोहन एक्का, प्र.आर. 49 मिथलेश यादव, आर. 326 कोसमोस तिर्की, आर. 169 पवन पैंकरा, आर. 558 तुलसी रात्रे, आर. 383 आषिशन प्रभात टोप्पो, आर. 748 भवानी लाल कहरा, आर. 157 राजकुमार बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह* द्वारा कहा गया है किः- जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जा रही है, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा एवं उन्हें पुरस्कृत किया जावेगा।

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा का हुआ आयोजन
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* पत्थलगांव में वाहनों के दबाव को कम करने हेतु चिड़रापारा (रायगढ़ रोड़) में वैकल्पिक बस स्टैंड बनाया गया है *tahalka*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?