Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा का हुआ आयोजन
    Uncategorized

    *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा का हुआ आयोजन

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूर्व चयन परीक्षा का हुआ आयोजन

    जशपुरनगर 18 मई 2024/ जिले में कुल 05 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रही है, जिसमें कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कुल 2444 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था । 18 मई 2024 दिन शनिवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1944 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 460 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालक-बालिकाओं हेतु कक्षा 6 वीं से 12वीं तक की CBSE से संबद्ध, अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय जिसमें कि निशुल्क अध्ययन की सारी सुविधाये शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

    इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु राज्य स्तर पर एक चयन परीक्षा का आयोजन कर मेरिट सूची तैयार की जाती है, जिसके आधार पर विद्यार्थियों को कक्षा 6 वीं में प्रवेश दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के बालक-बालिकाओं के लिए आवासीय शिक्षण संस्थाएं स्थापित करना उनका संचालन करना एवं विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाना है। साथ ही साथ इन संस्थानों में अध्यनरत बालक एवं बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक, शारीरिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ी कार्रवाई, 8,889 करोड़ नकद जब्त
    Next Article *सत्य मौर्य जशपुर ब्यूरो चीफ की विशेष खबर-* जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया *tahalka*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….

    August 5, 2026

    सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….

    August 5, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……….
    • सरगुजा को मिले नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: रितेश चौधरी ने संभाली कमान, जनसेवा और प्रभावी पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस……….
    • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए………..
    • सावन के प्रथम सोमवार पर नरेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव–रायगढ़ रोड………..
    • 🚨 नशे के खिलाफ देश का सबसे बड़ा अभियान शुरू: पीएम मोदी का युवाओं को सीधा संदेश—”नशा छोड़ो, विकसित भारत जोड़ो”………….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?