Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* थाना आस्ता क्षेत्र के भाटापाठ जंगल में गौ-वंश को जप्त किया गया, तस्कर जंगल की आड़ लेकर भाग गये
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* थाना आस्ता क्षेत्र के भाटापाठ जंगल में गौ-वंश को जप्त किया गया, तस्कर जंगल की आड़ लेकर भाग गये

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 13, 2024Updated:August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के फरार आरोपी शमीउल्लाह अंसारी को झारखंड से लिया हिरासत में,* 

    *शमीउल्लाह अंसारी पिछले माह (NH-43 कांसाबेल क्षेत्र में) गौ वंश भरे ट्रक से कूदकर भाग गया था,*

    *साईंटाँगरटोली का पशु तस्कर कल्लू खान ने गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में किया सरेंडर, कुछ दिन पहले ही 04 अन्य पशु तस्कर न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं,*

    *जशपुर पुलिस ने बीते दिवस 08 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया,*

    *थाना आस्ता क्षेत्र के भाटापाठ जंगल में गौ-वंश को जप्त किया गया, तस्कर जंगल की आड़ लेकर भाग गये,*

    *थाना आस्ता में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।*  

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस द्वारा निरंतर पशु तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हुये लगभग 423 मवेशियों को जप्त किया गया है, फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है एवं मवेशी व्यापारी गिरफ्तारी के भय से न्यायालय में सरेंडर कर रहे हैं।

    जशपुर पुलिस की विशेष टीम ने थाना कांसाबेल चौकी दोकडा क्षेत्र के NH-43 में दिनांक 10.07.2024 को ट्रक क्रमांक JH 01 AR 7060 के माध्यम से गौ तस्करी करने के फरार *आरोपी शमीउल्लाह अंसारी उम्र 22 साल निवासी बाटीडीह थाना कुडू (लोहरदगा)* को झारखंड से हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है, इस प्रकरण में संलिप्त आरोपी *रहमान अंसारी* को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य फरार की पतासाजी की जा रही है।

    साईंटाँगरटोली का पशु तस्कर *कल्लू खान* ने गिरफ्तारी के भय से दिनांक 09.08.2024 को कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। कुछ दिन पहले ही 04 बड़े पशु तस्कर *मो. लाल खान, मो. तबारक, मो. शाहिद खान, मो. आफताब उर्फ शौकत अली* कुनकुरी न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं।

    दिनांक 10.08.2024 को दिन में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आस्ता थाना क्षेत्र अमगांव भाटापाठ जंगल में कुछ लोग पैदल क्रूरतापूर्वक गौ-वंश को तस्करी करते हुये झारखंड की ओर ले जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर कुल 08 नग गौ-वंश को जप्त किया गया, पुलिस को आता देख तस्कर जंगल की आड़ लेकर फरार हो गये। पुलिस द्वारा मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा जप्त गौ-वंश को सुरक्षार्थ रखवाया गया है। प्रकरण में संलिप्त आरोपी फरार हैं, पतासाजी हेतु विशेष टीम को लगाया गया है, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं पशु जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. अमरबेल मिंज, प्र.आर. कोसमोस तिर्की, आर. 451 जगनारायण राम, आर. जशवंत मिंज का योगदान रहा है।

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *” जशपुर पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा फरार गौ-तस्करों का सरगर्मी से तलाश की जा है, प्रकरण के आरोपी फरार है, गौ-तस्करी में संलिप्त आरोपी पुलिस कार्यवाही के डर से समर्पण कर रहे हैं। जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा, तस्करी में जप्त वाहनों की नीलामी शुरू कर दी गई है। इस अभियान में निरंतर सफलता मिल रही है।”*

     

    —–00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* थाना आस्ता में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध।
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने गौ तस्करों के आर्थिक प्रतिष्ठानों पर बड़ा चोंट पहुंचाया,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?