Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी, झपटमारी, एवं लूट जैसे अपराधों की रोकथाम के लिये जिला पुलिस जशपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* चोरी, झपटमारी, एवं लूट जैसे अपराधों की रोकथाम के लिये जिला पुलिस जशपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *चोरी, झपटमारी, एवं लूट जैसे अपराधों की रोकथाम के लिये जिला पुलिस जशपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,*

    *जिले के होटल, ढाबा, मुसाफिर, निगरानी बदमाश, फेरी वाले एवं रूम किरायेदार की सघन जाॅंच की गई,*

    *होटल, लाॅज में ठहरने वालों के वैध आईडी व पूर्ण विवरण के बाद ही संचालकों को कमरा देने हेतु कहा गया,*

    *विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में घूम रहे मुसाफिरों की चेकिंग कर उनका सत्यापन कार्यवाही की जा रही है,* 

    *जाॅंच के दौरान संदिग्ध गतिविधियाॅं होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया।*  

    ——00——

    आम नागरिकों को सुरक्षित रखने एवं चोरी, उठाईगिरी, झपटमारी, लूट डकैती इत्यादि अपराधों की रोकथाम के लिये दिनांक 28.07.2024 को पूरे जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिले में रूके मुसाफिरों एवं संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    चेकिंग के दौरान होटल, लाॅज संचालकों को उनके यहां ठहरने वालों लोगों से उनका आईडी प्राप्त कर उसकी सही तरह से जाॅंच करने के बाद, उनके आगमन का उद्देष्य के अलावा कहां व किस कार्य से आये हैं, का विवरण लेने के बाद ही होटल में ठहरने दिया जाये। होटल में ठहरने वाले ग्राहकों के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के साथ इसकी सूची थाना को उपलब्ध कराने हेतु हिदायत दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके होटल/लाॅज में ठहरने वाले लोगों से आईडी कार्ड लेकर ही ठहरने दें।

    थाना क्षेत्र में घूम रहे/काफी दिनों से रह रहे मुसाफिरों, फेरी वालों की सघन चेकिंग की गई इसके साथ-साथ किरायेदारों की भी चेकिंग की गई। मुसाफिरों, फेरी वालों का सत्यापन कार्यवाही जारी है।

    ढाबा/होटल की भी आकस्मिक चेकिंग की गई, संचालकों को कड़ी हिदायत दिया गया कि किसी भी तरह के अनैतिक/अवैधानिक कार्यवाही में सम्मिलित न हो, संदिग्धों की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया।

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले में स्थापित होगा प्रदेश का पांचवां विद्युत 400 केव्ही सबस्टेशन
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* ससुराल में आये बहन दामाद को मामूली बात को लेकर हाथ, मुक्का से मारपीट कर हत्या करने वाले उसके साला एवं उसका साथी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?