Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विधायक और कलेक्टर ने जशपुर में 500 सीटर लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि चयन हेतु किया निरीक्षण
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विधायक और कलेक्टर ने जशपुर में 500 सीटर लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि चयन हेतु किया निरीक्षण

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जिले में नालंदा परिसर की तर्ज पर बनेगी लाइब्रेरी*

    *विधायक और कलेक्टर ने जशपुर में 500 सीटर लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि चयन हेतु किया निरीक्षण*

    जशपुरनगर 08 अगस्त 2024/विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर नगर पालिका परिषद जशपुर नगर अंतर्गत 500 सीटर लाईब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने जशपुर निकाय क्षेत्र अंतर्गत् रणजीता स्टेडियम के पास, पुराना जशपुर क्लब, जिला संग्राहालय के पास एवं टिकैतगंज रोड़ में स्थित शासकीय भूमि का अवलोकन कर जायजा लिया।

    विधायक एवं कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आर्कीटेक्ट द्वारा पुस्तकालय निर्माण हेतु तैयार किया गया मॉडल डिजाईन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने सर्व सुविधायुक्त नालंदा परिसर की तर्ज पर पुस्तकालय के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री के मंशानुरूप मॉडल प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप अभियंता नवीन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कृपाशंकर भगत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के युवाओं को नालंदा परिसर लाईब्रेरी के रूप में उपहार प्रदान किया है। उन्होंने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश के 13 नगरीय निकायों सहित जशपुर जिले के नगर पालिका परिषद जशपुर नगर अंतर्गत 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाईब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की है। इससे युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगा। 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी के प्रस्ताव को वित्त विभाग से हरी झंडी मिल गई है। लाइब्रेरी को नालेज बेस्ड सोसायटीश् यानी ज्ञान आधारित समाज के नाम से जशपुर जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर लाइब्रेरी बनेगा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना उम्मीदों का नया आशियाना
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बहन को छोड़ने जा रहे भाई के साथ धमकी देकर मारपीट कर उसके मोबाईल को लूटने वाले आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं निवासी ढोढ़ीटिकरा को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल,
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?