Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बहन को छोड़ने जा रहे भाई के साथ धमकी देकर मारपीट कर उसके मोबाईल को लूटने वाले आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं निवासी ढोढ़ीटिकरा को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल,
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बहन को छोड़ने जा रहे भाई के साथ धमकी देकर मारपीट कर उसके मोबाईल को लूटने वाले आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं निवासी ढोढ़ीटिकरा को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल,

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    * बहन को छोड़ने जा रहे भाई के साथ धमकी देकर मारपीट कर उसके मोबाईल को लूटने वाले आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं निवासी ढोढ़ीटिकरा को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल,*

    * थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 165/2024 भा.न्या.सं. की धारा 296, 351(2), 115(2), 309(4) के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*

     

    ——00——

     

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीतापुर क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 05.08.2024 को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह पत्थलगांव में अपने भाई के साथ किराये के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। दिनांक 04.08.2024 के रात्रि लगभग 09ः15 बजे अपने रूम से इसका भाई इसे ढोढ़ीटिकरा से बिलाईटांगर पैदल छोड़ने साथ में जा रहा था, ढोढ़ीटिकरा पुलिया के पास पहुंचे थे उसी दौरान पुलिया के पास ढोढ़ीटिकरा का बदमाश मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं इनके पास आया और इसके भाई से किसी बात को लेकर अमर्यादित व्यवहार कर मारपीट का धमकी देकर हाथ में कड़ा पहना था उसी से इसके भाई के सिर में पीछे तरफ मार दिया एवं भाई के पास रखा वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 10 हजार रू. को लूटकर वहां से भाग गया। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं के विरूद्ध उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर दबिश देकर मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं को उसके निवास से अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके मेमोरंडम कथनानुसार लूटे गये मोबाईल को पेश करने पर जप्त किया गया। *आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं उम्र 29 साल निवासी ढोढ़ीटिकरा थाना पत्थलगांव* के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सूबत पाये जाने पर उसे दिनांक 06.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240808-WA0185.mp4
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240808-WA0186.mp4

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक भागवत नायकर, आर. 08 पदुम वर्मा इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* विधायक और कलेक्टर ने जशपुर में 500 सीटर लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासकीय भूमि चयन हेतु किया निरीक्षण
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् कल पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाते हुये कुल 52 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराया गया
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?