Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् कल पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाते हुये कुल 52 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराया गया
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् कल पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाते हुये कुल 52 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराया गया

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *जशपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत् कल पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन चलाते हुये कुल 52 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराया गया,*

    *सर्च ऑपरेशन में ग्राम साईंटांगरटोली से अन्य कुल 35 गौ-वंश को तस्करों से मुक्त कराया एवं 01 स्थाई वारंटी सहित कुल 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार,* 

    *तस्करी में प्रयुक्त छिपाकर रखे अन्य 02 पीकअप वाहन भी जप्त,*

    *चौकी उपरकछार ने भी 02 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 09 गौ-वंश जप्त किया,*

    *इसी तरह चौकी कोतबा क्षेत्र से भी अज्ञात तस्कर से कुल 08 नग गौ-वंश जप्त किया,*

    *आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,*  

    *गौ-तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात की जायेगी।*

    *थाना लोदाम के आरोपीगण:-*

    1-मो. हुसैन अली उम्र 23 साल निवासी नगड़ी जिला रांची (झारखंड)

    2-मो. इमरान उम्र 23 साल निवासी केराडीह थाना नारायणपुर।

    3-मो. हलीम शाह उम्र 21 साल निवासी सिसई (झारखंड)।

    4-मो. महबूब आलम उम्र 25 साल निवासी साईंटांगरटोली।

    5-मो. अफताब खान उम्र 24 साल निवासी साईंटांगरटोली।

    6-मौ. जुनैल खान उम्र 23 साल निवासी साईंटांगरटोली।

    7-स्थाई वारंटी आरोपी मो. तौहीद खान उम्र 28 साल निवासी साईंटांगरटोली।

     

    चैकी उपराकछार के आरोपीगण:-

    1-रंजीत केरकेट्टा उम्र 40 साल निवासी लठबोरा चैकी उपराकछार।

    2-देवकरण भीतरिया उम्र 27 साल निवासी जड़ाटोली चैकी बनडेगा थाना तलसरा (ओड़िसा)

     

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240808-WA0188.mp4

    कल दिनांक 07.08.2024 के प्रातः 04ः00 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के नेतृत्व में लगभग 125 अधि./कर्मचारियों द्वारा विभिन्न 05 टीम बनाकर ड्रोन, बलवा ड्रील, अश्रु गैस सामग्री के लैस होकर पशु तस्करी के लिये कुख्यात ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर “ऑपरेशन शंखनाद” चलाते हुये गौ-तस्करों के ठिकानों पर एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दिया गया, दबिश देने के दौरान पुलिस टीम द्वारा 04 अलग-अलग बाड़े से कुल 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया गया, साथ ही गौ-तस्करी में संलिप्त आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनसे तस्करी में प्रयुक्त 09 पीकअप वाहन, 03 कार, 01 स्कार्पियो, 05 मोटर सायकल जप्त किया गया। पुलिस द्वारा पुनः उक्त पूरे ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों से छिपाकर रखे अन्य कुल 35 गौवंश एवं तस्करी में प्रयुक्त 02 पीकअप वाहन को जप्त किया गया।

    इसी तरह कल दिनांक 07.08.24 को सर्च ऑपरेशन चलाकर चौकी उपरकछार थाना तपकरा क्षेत्र के ग्राम सिंगीबहार में दबिश देकर गौ-तस्करी कर रहे आरोपीगण 1-रंजीत केरकेट्टा उम्र 40 साल निवासी लठबोरा चौकी उपराकछार एवं 2-देवकरण भीतरिया उम्र 27 साल निवासी जड़ाटोली चैकी बनडेगा थाना तलसरा (ओड़िसा) के कब्जे से कुल 09 नग मवेषी जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    कल दिनांक 07.08.24 को चौकी कोतबा क्षेत्र में भी सर्च ऑपरेशन चलाकर ग्राम हल्दीझरिया की तरफ से पीठाआमा की ओर पैदल गौ-तस्करी कर रहा उस क्षेत्र का कुख्यात तस्कर पुलिस को देखकर भाग गया, पुलिस द्वारा अज्ञात तस्कर से कुल 08 नग गौ-वंश को जप्त किया गया है।

     

    पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – *”जशपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07.08.24 को पूरे जिले में ”ऑपरेशन शंखनाद“ के तहत् सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 09 आरोपियों से 52 गौ-वंश जप्त किया गया है, आने वाले दिनों में वृहद स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। क्षेत्र में पशु तस्करी होने की सूचना पर मुझे तत्काल देवें, आपका नाम गोपनीय रखा जावेगा एवं पुरष्कृत किया जावेगा।”*

     

    —–00—–

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* बहन को छोड़ने जा रहे भाई के साथ धमकी देकर मारपीट कर उसके मोबाईल को लूटने वाले आरोपी मुकेश कुमार उर्फ नान्हीं निवासी ढोढ़ीटिकरा को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल,
    Next Article *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर- झारखंड पर पशु तस्करी के लिए कुख्यात चर्चित ग्राम साईटांगरटोली में सुबह- सुबह चला जशपुर पुलिस का “ऑपरेशन शंखनाद” … 37 गौ वंश 09 वाहन जप्त 10 तस्कर गिरफ्तार…. कार्यवाही के दौरान ड्रोन से की गई निगरानी… “ऑपरेशन शंखनाथ” का नेतृत्व पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह कर रहे थे….SP के नेतृत्व में 125 अधिकारी कर्मचारी अश्रु गैस सामग्री से लैस होकर धावा बोला…
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..

    July 30, 2026

    सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………

    July 30, 2026

    🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • अंबिकापुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल, लोगों ने चालक को पकड़ा…..
    • सुर्खियां आपकी सुरक्षा स्पेशल खबर | बरसात में जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी! जानलेवा बीमारियों और स्नेक बाइट से बचने के लिए डॉ. विकास गर्ग ने बताए जीवन रक्षक उपाय………
    • 🚨 रायगढ़ पुलिस के लिए आईजीपी का सख्त एक्शन प्लान: “विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी”, तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित एफआईआर पर कड़े निर्देश……..
    • 🔴 शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई… आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल……..
    • साइबर ठगी के खिलाफ सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान: विद्यार्थियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर, 1930 हेल्पलाइन की दी अहम जानकारी……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?