Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-*महिला एव दिव्यांग मतदान दलों को दिया गया ट्रेनिंग
    Uncategorized

    *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-*महिला एव दिव्यांग मतदान दलों को दिया गया ट्रेनिंग

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGApril 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *महिला एव दिव्यांग मतदान दलों को दिया गया ट्रेनिंग*

    *ट्रेनर ने ईवीएम, वीवीपैट की विस्तारपूर्वक दी जानकारी*

    *कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रशिक्षण हुआ संपन्न*

    जशपुरनगर – 11 अप्रैल 2024 – आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिले भर में निरीक्षण, बैठक और प्रशिक्षण का दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया । आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिला एवं दिव्यांग मतदान दलों के अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण में दिव्यांग प्रबन्धित मतदान बूथों पर तैनात होने वाले दल के सभी अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विहित निर्देशों से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर ने मतदान दल के अधिकारियों से चर्चा की और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिए। अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जवाबदारी के साथ करने को कहा गया । निर्वाचन कार्य के सभी बिन्दुओं का महत्व समझते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मतदान और सेक्टर अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर आचार संहिता समाप्त होने तक उनके दायित्वों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने मास्टर ट्रेनरों की ओर से विभिन्न निर्वाचन प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article *तहलका रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव के श्री श्याम मंदिर के 2 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भजन संध्या का आयोजन , रात 9 बजे से प्रातः 4 बजे तक थिरकते रहे भक्तजन
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………

    September 17, 2026

    🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….

    September 16, 2026

    🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 महिला के वीडियो से कथित छेड़छाड़ का मामला, थाने में दिया आवेदन………
    • 🐘🙏 घर-घर गूंज रहा गणपति बप्पा का जयकारा, युवाओं के हाथों साकार हुई गणेश प्रतिमा एवं इच्छापूर्ति गणेश की जानकारी……… खबर पढिए पूरी मिलेगी जानकारी जरूरी…….
    • 🎭 रायगढ़ में कला का महासंगम—चक्रधर समारोह ने रचा संस्कृति का नया अध्याय……
    • 🔥 PM आवास पर महामुकाबला: आमने-सामने भूपेश और विजय शर्मा, आंकड़ों की जंग में गरमाया रायपुर!………
    • 📲 यूपीआई चार्ज को लेकर असमंजस दूर करने वाली खबर, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?