Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, September 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»सड़कों पर ‘धूम’ मचाने वाले स्टंटबाजों पर सरगुजा पुलिस का काल: 158 बाइक जब्त, DIG राजेश अग्रवाल का सीधा एक्शन!………..
    Uncategorized

    सड़कों पर ‘धूम’ मचाने वाले स्टंटबाजों पर सरगुजा पुलिस का काल: 158 बाइक जब्त, DIG राजेश अग्रवाल का सीधा एक्शन!………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    सरगुजा पुलिस का महा-एक्शनः स्टंटबाजों की हेकड़ी ढीली, 158 बाइक सीज, रील के चक्कर में ‘खलनायक’ बने हुड़दंगी

    अंबिकापुर/सरगुजाः

    सड़कों को रेसिंग ट्रैक समझने वाले और रील के चक्कर में आम जनता की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों पर सरगुजा पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। डीआईजी और एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (IPS) के कड़े तेवरों के बाद सरगुजा पुलिस ने एक साथ पांच मोर्चों पर छापेमारी कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली 158 बाइकों को जब्त कर लिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे इलाके के हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया है।

    रील की सनक पड़ी भारी, पर्यटकों का जीना किया था मुहाल

    दरअसल, बीते दिनों थाना कमलेश्वरपुर क्षेत्र से बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ सिरफिरे युवक बीच सड़क पर जानलेवा स्टंट करते हुए आम नागरिकों और पर्यटकों को डरा रहे थे। जैसे ही यह मामला डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक्शन प्लान तैयार किया। इसके बाद कोतवाली

    अंबिकापुर, कमलेश्वरपुर, दरिमा, मणीपुर थाना और यातायात शाखा की संयुक्त टीमों ने जाल बिछाकर हुड़दंगियों को उनके वाहनों समेत दबोच लिया।

    नाबालिगों के पैरेंट्स की लगी क्लास, पुलिस की दो टूक- ‘सुधर जाओ वरना…’

    इस महा-अभियान के दौरान पुलिस ने जब कई गाड़ियों को रोका तो उन्हें चलाने वाले नाबालिग निकले। सरगुजा पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत उनके माता-पिता को थाने तलब किया और उनकी जमकर क्लास लगाई। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि अगली बार बच्चों के हाथ में गाड़ी दिखी तो सीधे वैधानिक कार्रवाई होगी। सरगुजा पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर गुंडागर्दी और स्टंटबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह हंटर आगे भी इसी तरह चलता रहेगा।

    विशेष कवरेजः वैभव शर्मा (उप-संपादक, आज की सुर्खियां)

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleकांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़क के ये जानलेवा गड्ढे? सावन आने को तैयार, पर इंजको-किल्केश्वर मार्ग पर प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद!………….
    Next Article 🚨 सरगुजा में अपराधियों की शामत! DIG/SSP राजेश अग्रवाल के आदेश पर पुलिस का महा-अभियान, बैंकों में मंचा हड़कंप!………
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    • उपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?