Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़क के ये जानलेवा गड्ढे? सावन आने को तैयार, पर इंजको-किल्केश्वर मार्ग पर प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद!………….
    Uncategorized

    कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़क के ये जानलेवा गड्ढे? सावन आने को तैयार, पर इंजको-किल्केश्वर मार्ग पर प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद!………….

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    इंजको/किल्केश्वर धामः

    सावन का पवित्र महीना सिर पर है। शिव भक्तों ने बोल-बम और डाक-बम की गूंज के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन, आस्था के इस सफर पर इस बार प्रशासन की लापरवाही का ‘गड्डा’ भारी पड़ता दिख रहा है। इंजको से प्रसिद्ध किल्केश्वर मंदिर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इस वक्त विकास की नहीं, बल्कि विनाश की कहानी बयां कर रहा है। बारिश के मौसम ने इस अधबनी सड़क को एक ऐसे दलदल में तब्दील कर दिया है, जहां से गुजरना साक्षात् यमराज को न्योता देने जैसा है।

    उप-संपादक वैभव शर्मा की जांबाज ग्राउंड रिपोर्ट:

    जनता की इस भारी परेशानी को देखते हुए ‘आज की सुर्खियां’ न्यूज़ चैनल की टीम ने इस मार्ग की कड़वी हकीकत को खुद परखने का फैसला किया। हमारे उप-संपादक वैभव शर्मा खुद टीम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस खस्ताहाल सड़क का सच जानने निकले। ग्राउंड जीरो पर जो मंजर दिखा, उसने टीम के भी रोंगटे खड़े कर दिए। आधी अधूरी बनी सड़क पर इतने बड़े और गहरे गड्ढे हैं कि दोपहिया वाहन ताश के पत्तों की तरह डगमगा रहे हैं। हल्की सी बारिश होते ही ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे राहगीरों को यह अंदाजा ही नहीं मिल पाता कि आगे सड़क है या कोई गहरा कुआं।

    ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोशः

    इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले स्थानीय ग्रामीणों, हाट-बाजार करने वाले व्यापारियों और दूध-सब्जी वालों के लिए यह सफर किसी दुःस्वप्न से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क को अधूरा छोड़कर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी चैन की बंसी बजा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब सावन के मेले में हजारों की तादाद में श्रद्धालु नंगे पैर और दौड़ते हुए (डाक बम) इस मार्ग से गुजरेंगे, तो उनके पैरों में छाले पड़ेंगे या ये नुकीले पत्थर और गहरे गड्ढे उन्हें लहूलुहान करेंगे? ‘आज की सुर्खियां’ के मंच से वैभव शर्मा सीधे तौर पर प्रशासन से यह सवाल दागते हैं कि आखिर इस मार्ग की सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारियों की नींद टूटेगी?

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article⚡ फूंक मारते ही बदला ट्रांसफार्मर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सुपरफास्ट’ पहल से प्रेमनगर में दौड़ा करंट, बुझी प्यास!………..
    Next Article सड़कों पर ‘धूम’ मचाने वाले स्टंटबाजों पर सरगुजा पुलिस का काल: 158 बाइक जब्त, DIG राजेश अग्रवाल का सीधा एक्शन!………..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….

    September 14, 2026

    🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………

    September 14, 2026

    25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • त्योहारों की भीड़ में वारदात रोकने पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रधर ने बताया सुरक्षा का खास इंतजाम……….
    • 🚨 वायरल वीडियो ने हिलाया प्रशासन! अंबिकापुर की बदहाल सड़क पर CM साय सख्त………
    • 25 साल की सेवा की कहानी अब पहुंचेगी हर घर तक!…….
    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?