Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, August 9
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………
    Uncategorized

    अंडरएज ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल पहुंचकर छात्रों को सिखाए सड़क सुरक्षा के गुर………

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर 

    अंबिकापुर। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ती नाबालिगों की भागीदारी को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा पुलिस ने अंडरएज ड्राइविंग के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान का उद्देश्य न केवल नाबालिग छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, बल्कि अभिभावकों को भी उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराना है।

     

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम प्रतिदिन विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के समीप स्थित शासकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने की विस्तृत जानकारी दी गई।

    पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह स्वयं और दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। छात्रों से अपील की गई कि वे स्कूल आने-जाने के लिए अधिकृत स्कूल वाहन अथवा अपने अभिभावकों के साथ ही यात्रा करें।

     

    अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों से भी आग्रह किया गया है कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी छात्र-छात्रा को दोपहिया वाहन से विद्यालय आने की अनुमति न दें। यदि कोई विद्यार्थी ऐसा करते हुए पाया जाए तो उसे समझाइश देकर उसके अभिभावकों को भी जानकारी दी जाए।

     

    सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें और यातायात नियमों का स्वयं पालन करते हुए बच्चों के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। पुलिस का यह जनजागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा।

    विशेष समाचार : उप संपादक वैभव शर्मा

    आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleकभी बच्चों की किलकारियों से गूंजती थी पुष्प वाटिका, आज अव्यवस्था और आपत्तिजनक गतिविधियों की चर्चाओं से घिरी अटल वाटिका उप संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट……
    Next Article अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभा रहे एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल, कार्यशैली की हो रही सराहना…………
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट

    August 7, 2026

    जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..

    August 7, 2026

    जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • एक अधिकारी को भावभीनी विदाई, दूसरे ने संभाली जशपुर की कमान……… वैभव शर्मा उप संपादक की ग्राउंड रिपोर्ट
    • जशपुर में अपराधियों के लिए अब नहीं बचेगी कोई जगह! प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा के विशेष खबर…..
    • जंगल से मुंबई तक… पुलिस की पकड़ से बचता रहा पलटू, आखिरकार जशपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला
    • 💜 बैंगनी रंग में सजी सावन की शाम, खुशियों और अपनत्व से महका भारतीय नगर प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट………
    • किरायेदारों का सत्यापन कराना जरूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त आज की सुर्खियां उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?