- *पत्थलगांव में चल रही अग्रवाल सभा अध्यक्ष चुनाव की लहर… प्रत्याशियों द्वारा लगाया जा रहा है पूरा जोर ; प्रत्याशी परशुराम अग्रवाल ने समाज उत्थान के लिए जारी किया घोषणा पत्र*

इस वर्ष अग्रसेन जयंती पत्थलगांव में 52वीं बार मनाई जा रही है । आज तक के इतिहास में कभी भी ऐसा अवसर नहीं आया कि ; अग्रवाल सभा अध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव करना पड़े । लेकिन इस वर्ष इतिहास में पहली बार अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पदभार के लिए चुनाव निश्चित किया गया है , जो कि समाज को एक मोड़ पर ले जा रहा है… जहां समाज विकास की ओर देख रहा है ।
चुनाव करने से प्रत्याशी समस्त परिवार के घर-घर जाकर उनसे मिल रहे हैं , जिससे समाज के लोगों का महत्व बढ़ रहा है । लोगों की पूछ परख बढ़ रही है , जिससे लोग अपने आप के महत्व को समझने लगे हैं एवं प्रत्याशियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है । दोनो प्रत्याशी (परशुराम अग्रवाल v/s प्रयागराज अग्रवाल) समाज उत्थान के लिए अपनी-अपनी योजनाएं दे रहे हैं ।

आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर
इसी क्रम में आज परशुराम अग्रवाल ने अपनी मेनिफेस्टो जारी की है , जिसमें उन्होंने समाज के लिए निम्नलिखित बातों का वर्णन किया है :-
अग्र समाज , पत्थलगाँव के लिए
परशुराम का संकल्प पत्र
1. ईमानदारी एवं पारदर्शिता पहली प्राथमिकता
2. अग्रवाल समाज पत्थलगांव के उत्थान के लिए उत्कृष्ट एवं आदर्श संविधान का निर्माण
3. श्री अग्रवाल सभा की समिति में सभी वर्ग के अग्र बंधुओं को प्राथमिकता
4. श्री अग्रसेन भवन की भूमि को श्री अग्रवाल सभा के नाम पंजीयन कराने का प्रयास
5. श्री अग्रसेन जयंती समारोह में अग्रवाल नवयुवक समिति की तरह अग्रवाल नवयुवती समिति का भी गठन
6. श्री अग्रसेन भवन में दानदाताओं के नाम एवं शेड के दानदाताओं का नाम उल्लेखित करना
7. शासन से भूमि प्राप्त कर समाज के लिए अत्याधुनिक अग्रोहा भवन के निर्माण हेतु प्रयास
8. श्री अग्रसेन भवन के सभी कमरों में अटैच वॉशरूम व द्वितीय तल का निर्माण आधुनिक स्तर पर करने पर विशेष पहल
9. श्री अग्रसेन भवन परिसर में शेड हटाकर आधुनिक स्तर का पक्का निर्माण एवं पार्किंग की व्यवस्था
10. समाज के सभी वर्गों के अग्र बंधुओं के साथ थाना, अस्पताल या अन्य मामलों में खड़े रहना
11. श्री अग्रसेन जयंती के अलावा भी साल भर बच्चों, बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
12. अग्र समाज के छात्रों को 10वीं एवं 12वीं में मेरिट लिस्ट में आने पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
13. शिक्षा के क्षेत्र में एवं अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने पर अग्र गौरव सम्मान
14. श्री अग्र समाज के शोकाकुल परिवार में होने वाली 01 दिन बैठकी हेतु श्री अग्रसेन भवन निःशुल्क उपलब्ध कराना
15. आर्थिक आधार पर कमजोर अग्रबंधुओं के आवेदन पर उनके वैवाहिक आयोजन में अग्रसेन भवन आरक्षण शुल्क में रियायत का प्रस्ताव
16. अग्रवाल सभा द्वारा हरियाणा सेवा सदन समिति से चर्चा कर कालांतर में हुए निर्माण में हटाए गए दानदाताओं के नामों को पुनः अंकित करवाने का प्रयास
17. अग्र समाज में आर्थिक दृष्टि से कमजोर बंधुओं के द्वारा अपनी कन्या के विवाह हेतु आवेदन प्राप्त होने पर स्वयं के मद से 1,01,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान करूंगा
18. आर्थिक दृष्टि से कमजोर अग्रबंधु के बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु अग्रवाल सभा द्वारा यथा संभव सहयोग किया जावेगा…!!

आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर
आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन











अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा
