Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* शासन की योजनाओं में पिछड़े वर्गों की सहभागिता में करें वृद्धि-पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* शासन की योजनाओं में पिछड़े वर्गों की सहभागिता में करें वृद्धि-पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    *शासन की योजनाओं में पिछड़े वर्गों की सहभागिता में करें वृद्धि-पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा*

    *जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित*

     

    जशपुरनगर 28 अगस्त 2024/केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोग के सदस्य श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाउ राम साहू, श्री हरिशंकर यादव, श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा, श्री कृष्णा गुप्ता, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    बैठक में अध्यक्ष श्री आरएस विश्वकर्मा ने जिले में शासन कि जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पिछड़े वर्ग की सहभागिता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थितियों का आंकलन कर उनके कौशल विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व का आंकलन कर उच्चतम न्यायालय के निर्णयानुसार जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

    कम्युनिटी रेडियो की विकासखण्ड स्तर पर करें स्थापना- श्री विश्वकर्मा

    अध्यक्ष श्री विश्वकर्मा द्वारा जिले में पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए नवीन अधोसंरचना जैसे आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रावास, मैदान आदि की सुविधाएं पिछड़े वर्गों के बच्चों के लिए बनाने तथा इनमें उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने हेतु शासन की योजनाओं की विभागवार पाम्पलेट, ब्रोसर, दीवार लेखन द्वारा जानकारी लोगों को देने एवं कम्युनिटी रेडियो जैसे नवाचारी माध्यमों को अपना कर लोगों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने को कहा। उन्होंने कौशल विकास के साथ चाय की खेती, लौंग की खेती, पॉली हॉउस, फूलों की खेती आदि बागबानी फसलों को प्रोत्साहन देते हुए पिछड़े वर्गों के समूह एवं संगठन बना कर खेती से जुड़े लोगों को पारम्परिक खेती के साथ कुछ नवाचार अपनाकर आय में वृद्धि कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों की सभी समस्याओं एवं आवेदनों पर संवेदनशीलता पूर्वक ध्यान देते हुए उनका निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

    आयोग के सदस्यों द्वारा जिले में देशदेखा रॉक क्लाइम्बिंग, चाय बागान, सिकलसेल स्क्रीनिंग, जशप्योर ब्रांड, प्रोसेसिंग यूनिट, मिनीमाता महतारी जतन सहायता योजना में किये गए कार्यों की सराहना करते हुए पिछड़े वर्गों के उन्नयन हेतु सभी विभागों के समन्वय से उन्हें सभी वर्गों के सम्यक लाने एवं उनके विकास हेतु निरन्तर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।

    आज की सुर्खियां की विशेष विज्ञापन

    Oplus_0
    Oplus_0

    Oplus_131072

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर आवश्यकता आधारित शिक्षकों का सात दिवसीय अभिप्रेरणा शिविर डाईट जशपुर में 27 अगस्त से हुआ प्रारंभ ‌।
    Next Article *आज की सुर्खियां रिपोर्टर पवन अग्रवाल की विशेष खबर-* पत्थलगांव में चल रही अग्रवाल सभा अध्यक्ष चुनाव की लहर… प्रत्याशियों द्वारा लगाया जा रहा है पूरा जोर ; प्रत्याशी परशुराम अग्रवाल ने समाज उत्थान के लिए जारी किया घोषणा पत्र
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पत्थलगांव व्यापारी संघ की बैठक सम्पन्न: जीएसटी, व्यापारिक सुरक्षा, बाजार व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर मंथन……….
    • सरगुजा पुलिस की विवेचना कार्यशाला: न्यायपालिका और पुलिस एक मंच पर, अपराध जांच को मिलेगा नया आयाम……
    • पत्थलगांव में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतधारा, 30 जुलाई से 7 अगस्त तक होगा नौ दिवसीय भव्य आयोजन…………
    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* बगीचा थाना में डीआईजी-एसएसपी का ‘स्ट्रिक्ट एक्शन’! रिकॉर्ड बिखरे मिले, थाना प्रभारी और मोहर्रिर को मौके पर कड़ी फटकार………..
    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?