Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»*उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* अपराधियों की अब खैर नहीं! जशपुर पुलिस ने उतारी ‘1000 मितानों’ की फौज, गाड़ियों पर चमकेगा डिजिटल QR कोड!…………
    Uncategorized

    *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* अपराधियों की अब खैर नहीं! जशपुर पुलिस ने उतारी ‘1000 मितानों’ की फौज, गाड़ियों पर चमकेगा डिजिटल QR कोड!…………

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    (विशेष रिपोर्टः वैभव शर्मा, उप-संपादक, आज की सुर्खियां) जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कानून व्यवस्था को अभेद्य किला बनाने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए जशपुर पुलिस ने एक बेहद अनोखी और हाईटेक पहल की है। सामुदायिक पुलिसिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए जिले में एक भव्य ‘पुलिस मितान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस महा-सम्मेलन में कुनकुरी, कांसाबेल, तपकरा, फरसाबहार सहित दोकड़ा, उपकछार और करडेगा चौकी क्षेत्र के लगभग 1000 पुलिस मितानों ने हिस्सा लिया। जशपुर के डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इन मितानों को बेहद खास टी-शर्ट और ‘डिजिटल QR कोड स्टिकर’ देकर हाईटेक कर दिया है। अब ये जांबाज मितान अपनी गाड़ियों पर यह डिजिटल स्टिकर लगाएंगे, जिसे महज एक स्कैन करते ही उनकी पूरी कुंडली और प्रामाणिक जानकारी सामने आ जाएगी।

    ‘आज की सुर्खियां’ से बात करते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने साफ कहा कि जनभागीदारी के बिना एक सुरक्षित और समृद्ध समाज की कल्पना अधूरी है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य जिले के सभी 5,012 पुलिस मितानों को चरणबद्ध तरीके से इस डिजिटल किट से लैस करना है। ये डिजिटल मितान अब गांवों में घूम-घूमकर साइबर फ्रॉड, सड़क दुर्घटनाएं, नशा मुक्ति, मानव तस्करी, गौ तस्करी और टोनही प्रताड़ना जैसी सामाजिक बुराइयों और अंधविश्वास के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलेंगे। इतना ही नहीं, गांवों की सुरक्षा को डबल लॉक करने के लिए ग्राम कोटवारों को भी इन मितानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की अपील की गई है। उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, जशपुर पुलिस की इस डिजिटल और इनोवेटिव पहल से इलाके के बदमाशों में हड़कंप है, वहीं आम जनता पुलिस के इस ‘मितैनी’ अंदाज की कायल हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleमौत के जबड़े से 3 जिंदगियों को खींच लाई जशपुर पुलिस! लोरो घाट में 3 घंटे चला ‘महा-रेस्क्यू’, कटर से काटा ट्रक!……..
    Next Article आस्था के आगे बौना पड़ा मौसम का मिजाज! पत्थलगांव रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेठ पारा ने पलक-पावड़े बिछाकर किया महाप्रभु का भव्य स्वागत……….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym

    November 4, 2026

    🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….

    November 4, 2026

    Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vavada kontakt – jak szybko skontaktować się ze wsparciem technicznym
    • 🔱 धनतेरस से दीपावली और तुलसी विवाह तक… पूजा के शुभ मुहूर्त में न हो कोई चूक! पत्थलगांव के विद्वान भक्त महाराज ने बताई सनातन परंपराओं की महत्वपूर्ण बातें, क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष पेशकश!…….
    • Brutal Casino: Jouw Ultieme Bestemming voor Online Speelvermaak
    • 5 Euro Storting Casino: Je Entree voor Opwindend Online Kansspelen
    • Jak sprawdzić status starej wypłaty pieniędzy w Fontan Casino

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?