Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..
    Uncategorized

    ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGSeptember 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा की विशेष खबर

    जशपुर। गौवंश तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

    जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे गौवंश

    मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम खरसोता का है। पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बोरोकोना के जंगल के रास्ते से खरसोता पुलिया की ओर बड़ी संख्या में गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। खरसोता पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्धों को गौवंशों को तेजी से हांकते हुए देखा। पुलिस ने घेराबंदी की तो संदिग्ध गौ तस्कर गौवंशों को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को मौके से दबोच लिया, जबकि दो अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

    14 गौवंश बरामद, कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

    पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम प्रेम सुधार राम (28 वर्ष), निवासी ग्राम डड़गांव, चौकी मनोरा, जिला जशपुर बताया। पुलिस ने मौके से 14 नग गौवंशों को सकुशल बरामद किया। सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के मुताबिक पर्याप्त साक्ष्य मिलने और अपराध स्वीकार किए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी

    पुलिस ने मामले में फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोर ध्वज देशमुख, उप निरीक्षक संजीव कायता, प्रधान आरक्षक संजीत, सविता एवं आरक्षक राम प्रताप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    DIG एवं SSP ने दोहराया—ऑपरेशन शंखनाद रहेगा जारी

    डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 14 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और गौवंश तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

    — क्रांतिकारी पत्रकार वैभव शर्मा

    विशेष खबर | आज की सुर्खियां

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleउपचुनाव का बिगुल: 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को खुलेगा मतपेटियों का राज; नंदीग्राम से नगांव तक सियासी परीक्षा……
    Next Article पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….

    September 11, 2026

    जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • 🚨 न्यू लक्ष्मी मोबाइल में बड़ी चोरी, ग्राहकों के रिपेयरिंग वाले मोबाइल भी ले गए चोर……….
    • जन्माष्टमी तो बहुत सुनी होगी… लेकिन कृष्ण भगवान की छठी का ऐसा अनोखा उत्सव शायद ही कहीं देखा हो!……….
    • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कसी कमर
    • पत्थलगांव में मासूमियत पर भीख का बोझ!…….
    • ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस का बड़ा वार: तस्करों के चंगुल से 14 गौवंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश तेज……..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?