Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, November 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»Uncategorized»⚡ फूंक मारते ही बदला ट्रांसफार्मर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सुपरफास्ट’ पहल से प्रेमनगर में दौड़ा करंट, बुझी प्यास!………..
    Uncategorized

    ⚡ फूंक मारते ही बदला ट्रांसफार्मर! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘सुपरफास्ट’ पहल से प्रेमनगर में दौड़ा करंट, बुझी प्यास!………..

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    पत्थलगांवः जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित प्रेमनगर मोहल्ले के लोगों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कैंप कार्यालय संकटमोचक बनकर उभरा है। पिछले कई दिनों से जिस लो-वोल्टेज की समस्या ने स्थानीय जनता का जीना मुहाल कर रखा था, उसे साय सरकार की ‘सुपरफास्ट’ कार्यशैली ने पलक झपकते ही धुआं कर दिया। प्रेमनगर के लोग कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के कारण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे थे, क्योंकि कम वोल्टेज की वजह से न तो घरों के पंखे-कूलर चल पा रहे थे और न ही कुएं-बोरवेल की मोटरें पानी उगल रही थीं।

     

    जनता की इस बेबसी की खबर जैसे ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंची, अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग को ‘करंट’ दौड़ाने के सख्त निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग की टीम अमले-जमले के साथ मौके पर कूदी और पुराने सुस्त ट्रांसफार्मर को उखाड़कर, भारी क्षमता का चमचमाता नया ट्रांसफार्मर ठोक दिया। नया ट्रांसफार्मर लगते ही पूरे प्रेमनगर में बिजली की सप्लाई तूफानी रफ्तार से बहाल हो गई।

     

    इस त्वरित और संवेदनशील एक्शन से गदगद प्रेमनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कैंप कार्यालय का दिल से आभार जताया है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सरकार की इस संवेदनशील और बिजली जैसी तेज कार्यशैली ने न सिर्फ उनके घरों को रोशन किया, बल्कि पानी का संकट भी जड़ से खत्म कर दिया। ‘आज की सुर्खियां’ से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि जनसमस्याओं के ऑन-द-स्पॉट निपटारे का इससे बेहतरीन उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय अब सचमुच आम जनता की उम्मीदों का नया पावरहाउस बन चुका है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपत्थलगांव में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर: मवेशियों के झुंड को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, 6 घायल—’आज की सुर्खियां’ पर उप-संपादक वैभव शर्मा की ग्राउंड रिपोर्ट!………..
    Next Article कांवड़ियों की परीक्षा लेंगे सड़क के ये जानलेवा गड्ढे? सावन आने को तैयार, पर इंजको-किल्केश्वर मार्ग पर प्रशासन सोया कुंभकर्णी नींद!………….
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    Vankka Pelipaikka – Varma Pelikumppanisi Suomessa

    November 5, 2026

    TryBet-kasinon Casino – Kasvava Kasino Suomen Asiakkaille

    November 5, 2026

    Swiper Casino – Din Endegyldige Vejledning til Samtidige Online Spilleoplevelser

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Vankka Pelipaikka – Varma Pelikumppanisi Suomessa
    • TryBet-kasinon Casino – Kasvava Kasino Suomen Asiakkaille
    • Swiper Casino – Din Endegyldige Vejledning til Samtidige Online Spilleoplevelser
    • SlottyWay Spillested – Jeres Guide til Spilleoplevelser og Bonus-tilbud
    • Piggybet Spielbank: Professionelle Analyse & Expertenbewertung

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?