Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»खेल»चिकित्सालय पीड़ित मानवता के मंदिर : राज्यपाल श्री पटेल
    खेल

    चिकित्सालय पीड़ित मानवता के मंदिर : राज्यपाल श्री पटेल

    support@webmitr.inBy support@webmitr.inApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि चिकित्सालय पीड़ित मानवता के लिए भगवान के मंदिर के समान होते हैं। पीड़ितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। यह अवसर जिन्हें मिला है, वे सब सौभाग्यशाली है।

    राज्यपाल श्री पटेल रेडक्रास परिसर में आयोजित भारतीय रेडक्रास सोसायटी मध्यप्रदेश की राज्य शाखा की प्रबंध समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने नव निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की पूरी प्रमाणिकता और निष्ठा के साथ सेवा करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के उपचार के कार्यों के साथ उनके प्रति मन में संवेदनशीलता और दया का भाव होना जरूरी है। उनकी समस्या को धैर्यपूर्वक सुनना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से उनके दुःख-दर्द में कमी होती है। सकारात्मक, मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की गति भी बेहतर होती है। उन्होंने रेडक्रास से जुड़े सभी वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठतम का आहवान किया कि वह पीड़ित मानवता की सेवा संकल्प का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे सेवा कार्यों की समाज में व्यापक सराहना हो।

    लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि रेडक्रास संस्था की समाज में सेवा भावी संस्था के रुप में पहचान है। सेवा कार्यों में सहयोग के इच्छुक व्यक्तियों के लिए संस्था की भूमिका मंच के रुप में भी है। रेडक्रास आपदा के समय पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आने वाली प्रभावी संस्था है। इसके गौरव को और अधिक बढ़ाने की जिम्मेदारी निर्वाचित सदस्यों की है। उन्होंने देश, प्रदेश में पीड़ित मानवता की सेवा संकल्प के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

    रेडक्रास भोपाल के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. गगन कोहले, अपर सचिव राजभवन श्री मनोज खत्री ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में राज्यपाल का पुष्प-गुच्छ भेंट कर आयुक्त भोपाल संभाग श्री गुलशन बामरा ने स्वागत किया। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Next Article मुख्यमंत्री श्री चौहान ने करंज और कदम्ब के पौधे लगाए
    support@webmitr.in
    • Website

    Related Posts

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा
    • पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..
    • कैमरे में कैद महा-पाप! पत्थलगांव में महुआ माफियाओं का लाइव स्टिंग ऑपरेशन ! फोटो-वीडियो के पुख्ता सबूतों के साथ आबकारी विभाग की खुली पोल !……
    • अग्रवाल समाज की महिला मंडल द्वारा पत्थलगांव में भव्य आयोजनः शिव महापुराण कथा के लिए पहुंचे पूज्य पवन कुमार महाराज, श्याम मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धा……….
    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?