Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Monday, May 25
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»कांसाबेल थाना ने किया दकड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश, पुलिस डॉग ब्रुजो की रही महत्वपूर्ण भूमिका,* धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका *
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    कांसाबेल थाना ने किया दकड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश, पुलिस डॉग ब्रुजो की रही महत्वपूर्ण भूमिका,* धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका *

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 14, 2022No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

     

    (धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका)
    *कांसाबेल थाना ने किया दोकड़ा गोलीकांड का पर्दाफाश, पुलिस डॉग ब्रुजो की रही महत्वपूर्ण भूमिका,*
    *दोकड़ा क्षेत्र के दंपति की गोली मारकर हत्या करने का षड़यंत्र रचने वाले 03 आरोपियों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,*
    *आरोपियों द्वारा 01 लाख 20 हजार रू. में सुपारी देकर कराई गई हत्या,*
    * आरोपीगण दर्शन राम, संदीप राम एवं शिवमंगल उर्फ बंदरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    * चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 99/2022 धारा 302 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,*
    *प्रकरण में हत्या की घटना घटित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ हेतु 03 टीमें लगातार पता-तलाश में लगी है,*
    * पुलिस को मिले आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग, जल्द किया जायेगा खुलासा।*

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.07.2022 की रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम जामुण्डा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में संदीप पन्ना उम्र 35 साल तथा द्रोपति बाई उम्र 35 साल को अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या दिया। मृतिका द्रोपति बाई के पूर्व पति जयनाथ सिंह उम्र 42 साल की उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 99/2022 धारा 302 भा.द.वि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    प्रकरण की विवेचना दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के संदेही आरोपी दर्शन राम, संदीप राम एवं शिवमंगल उर्फ बंदरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदेही दर्शन राम ने बताया कि उसे शासन द्वारा जमीन पट्टा प्रदाय किया गया है, ठीक उसी के बगल में संदीप पन्ना की जमीन है। दिनांक 23.04.2022 को उक्त जमीन विवाद की बात को लेकर द्रोपति बाई तथा संदीप पन्ना के द्वारा उसे लाठी-डंडा एवं लोहे की टांगी से मारपीट किया गया था, उक्त मारपीट से उसका हाथ टूट गया है एवं संदीप पन्ना उसे टांगी लेकर मारने हेतू दौड़ाया था किन्तु वह दौड़कर भाग गया। संदीप पन्ना ने दर्शन राम को धमकी दिया था कि जहॉं भी मिलेगा उसे मारकर खत्म कर देगा। संदीप पन्ना के धमकी एवं डर से दर्शन राम अपना घर-परिवार छोड़कर अपने छोटे भाई के साथ अन्यत्र रह रहा था। इसी बीच दर्शन राम ने अन्य सहयोगी आरोपियों से संपर्क किया तथा अपनी परेशानी को उन्हें बताया, साथ ही वह गांव के संदीप राम, शिवमंगल राम उर्फ बंदरा से भी संपर्क कर वे सभी संदीप पन्ना तथा द्रोपती की हत्या करने की योजना बनाये, सभी एक-दूसरे से लगातार बातचीत करते थे।
    इसी दौरान उक्त हत्या की घटना को अंजाम देने के लिये फरार सहआरोपी ने बाहर के बदमाशों से संपर्क किया और उनके मध्य रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू) में सौदा तय कर दिनांक 09.07.2022 के दिन में सहआरोपी के द्वारा 03 अन्य शूटर को कांसाबेल के डंडाजोर जंगल में बुलाकर एकत्र कर पुनः योजना बनाया गया। इसके बाद वे ग्राम कटंगखार के बैगामुड़ी नाला के पास रात्रि लगभग 08ः00 बजे सभी पुनः एकत्र होकर योजना बनाये तथा इस दौरान वे सभी एकसाथ बैठकर शराब पीये। बाहर से आये शूटरों द्वारा संदीप राम तथा शिवमंगल राम को संदीप पन्ना तथा द्रोपती बाई की पहचान कराने एवं उनका घर दिखाने के लिये कहा गया था। उसी दिनांक की रात्रि लगभग 10 बजे सभी आरोपीगण संदीप पन्ना तथा द्रोपती बाई के घर गये और शराब मांगने का बहाना बनाकर आंगन में बुलाये। संदीप पन्ना के आने पर उसे पीछे से पकड़कर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दिये, गोली चलने की आवाज सुनकर द्रोपति बाई अपने घर स्थित बाड़ी की ओर भाग रही थी जिसे दौड़ाकर पकड़े एवं आंगन में ले जाकर पहचान कराकर उसके कनपटी में गोली मारकर हत्या कर देना बताये, गोली से हत्या नहीं कर पाने पर चाकू से हत्या करने की योजना थी। प्रकरण के *आरोपीगण 1-दर्शन राम उम्र 37 साल निवासी जामुण्डा नावाटोली चौकी दोकड़ा, 2-संदीप राम उम्र 33 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा, 3-शिवमंगल उर्फ बंदरा उम्र 41 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा* को दिनांक 13.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की घटना में शामिल अन्य आरोपीगण फरार हैं, जिनकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री मनीष कुमार कुंवर, उ.नि. भास्कर शर्मा, उ.नि. सकलू राम भगत, उ.नि. प्रदीप सिदार, स.उ.नि. आभाष मिंज, स.उ.नि. ईष्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. 37 राजू राम पांडे, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 577 अलेक्सियुस तिग्गा, आर. सागर चौहान, आर. 178 विनोद तिर्की, आर. शोभनाथ, आर. नरसिंह सोनवानी, आर. 773 प्रकाश मिंज, आर. 283 परषु राम, आर. 371 वितिन राम, आर. 297 महेश मालाकार, आर. 101 इग्नासियुस खलखो एवं सायबर सेल से प्र.आर. 87 हरिशंकर राम, आर. 634 सोनसाय राम, डॉग मास्टर संजीव कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
    1. दर्शन राम उम्र 37 साल निवासी जामुण्डा नावाटोली चौकी दोकड़ा।
    2. संदीप राम उम्र 33 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा।
    3. शिवमंगल उर्फ बंदरा उम्र 41 साल निवासी चोंगरीबहार नवाटोली चौकी दोकड़ा।

    आरोपियों से जप्त सामान:-
    1. मोबाईल 02 नग,
    2. बैंक पासबुक 01 नग,
    3. मोटर सायकल 01 नग,
    4. चाकू (गुप्ती)
    5. कपड़े का गमछा।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को दी मान्यता*
    Next Article पत्थलगांव के एसडीएम द्वारा एक गरीब महिला को सरकारी खेडला की प्राप्ति {धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका}
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?