Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन। {धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका}
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन। {धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका}

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    {धर्मेंद्रशर्मासंपादक(C.G)तहलका} छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को दी मान्यता*

    *छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य का पहला मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन।*

    जशपुर नगर
    छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक (सेवा संघ) नियम 1967 के नियम 4 के तहत शासकीय कर्मचारियों के संगठनों को मान्यता प्रदान की जाती है। उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दिनांक 11.07.2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को मान्यता प्रदान की गई है। प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन पहला संगठन है जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने 2022 में मान्यता प्रदान की है।उन्होंने बताया कि शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को शासन के आदेशानुसार स्थानांतरण से छूट रहता है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन से मान्यता लेने कुछ शर्तों का पालन करना होता है। जिसमें संगठन के सदस्यों की संख्या, बैंक खाते में प्रतिवर्ष जमा होने वाले सदस्यता शुल्क का ऑडिट रिपोर्ट जिसका पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएँ द्वारा परीक्षण कर प्रमाणीकरण किया जाता है।
    जशपुर जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता और महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि शासन केवल उन्हीं संगठनों को ही मान्यता प्रदान करती है जो सदस्यता ऑडिट रिपोर्ट के साथ अन्य दस्तावेजों का संधारण करती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ का एकमात्र सक्रिय संगठन है जो विगत कई वर्षों से शिक्षकों की सेवा शर्तों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को राज्य शासन से मान्यता मिलने पर शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। फेडरेशन को मान्यता देने संबंधी प्रशासकीय स्वीकृति के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राज्य शासन को ज़िला अध्यक्ष विनोद गुप्ता , महामंत्री संजीव शर्मा , कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय , उपाध्यक्ष सरीन राज , एलन साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleपी.डी.एस. दुकान से चावल, शक्कर एवं नमक कुल कीमती रू. 42670 की हेरा-फेरी करने वाले कुल 05 आरोपियों को थाना सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका,
    Next Article *छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन को दी मान्यता*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • बड़ी खबर: नए कानून (BNS) के तहत जशपुर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 7 साल की कठोर सजा! विशेष कपड़े के वैभव शर्मा की…….
    • जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबीः दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा, नए कानून (BNS) के तहत विशेष कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला वैभव शर्मा की विशेष ग्राउंड रिपोर्ट……..
    • ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 47 मोबाइल बरामद उप संपादक वैभव शर्मा की कवरेज….
    • *उप संपादक वैभव शर्मा कीविशेषता खबर-* कलयुगी पिता को आजीवन कारावास: अपनी ही 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का दोषी करार……….
    • ₹1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुए सिविल सर्जन, ACB की बड़ी कार्रवाई………

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?