Close Menu
Aaj Ki Surkhiya MP CG
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, October 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CG
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जेडआरयूसीसी की बैठक में भाग लेकर रेलवे के संबंध में महत्वपूर्ण मांग रखीरख
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जेडआरयूसीसी की बैठक में भाग लेकर रेलवे के संबंध में महत्वपूर्ण मांग रखीरख

    आज की सुर्खियां MP/CGBy आज की सुर्खियां MP/CGJuly 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    (धर्मेंद्र शर्मा (C.G) तहलका संपादक)

    *विधायक कार्यालय जगदलपुर में पत्रकार वार्ता लेकर दी बैठक के संबंध में जानकारी*

    *विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने भुवनेश्वर के रेल सदन में आयोजित जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भाग लिया तथा बस्तर एवं छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नये रेल लाइन के निर्माण के संबंध में अपनी मांग रखी*

    *विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बैठक में बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए निम्न महत्वपूर्ण मांग रखी—*
    *1. विस्टाडोम कोच को बस्तर दशहरा पर्व के पहले आरंभ किया जाए*

    *2. लामनी एवं सरगीपाल ,केशलूर, दंतेवाडा रेलवे क्रासिंग में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करना जिस मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों मालवाहक गाडियां तथा पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है तथा इन रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन पचासों गांवों के लोग आवागमन करते हैं*
    *3. जगदलपुर के समीप नगरनार में एनएमडीसी के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है जहां वर्तमान में 3-4 हजार लोग कार्य कर रहे हैं एवं भविष्य में इस क्षेत्र में जनसंख्या के विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए आमागुडा स्टेशन का विस्तार किया जाकर इस स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज*
    *4. रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के निर्माण में हो रही देरी के चलते जनाक्रोश को देखते हुए इस मार्ग के सीध्र निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द से जल्द निर्माण के लिए आवश्यक पहल*
    *5. दुर्ग – जगदलपुर इंटर सिटी ट्रेन को जल्द से जल्द आरंभ करना जो की 2019 से बंद है तथा इसके समय सारणी में बदलाव करना*
    *6. हावड़ा जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस के समय सारणी में बदलाव करना जिससे की इस रूट पर यात्रा करने वालों को सुविधा हो*
    *7.जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन बालेश्वर तक किया जाए*
    *8.जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हटिया ( झारखंड ) तक किया जाए जिससे इस रूट के यात्रियों को और सुविधा मिले*
    *9. किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया जाए जिससे की वर्तमान में जो यात्री मध्य रात्रि को पहुंचते हैं वे सुबह पहुंच कर रात तक अपना काम कर सकें*
    *10. जगदलपुर स्टेशन जो की के के मार्ग ( किरंदुल से कोतवालसा ) के मध्य सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है में पूछताछ काउंटर की स्थापना*
    *11. जगदलपुर स्टेशन से कोच इंडीकेटर की व्यवस्था*
    *12.जगदलपुर रेलवे स्टेशन में साफ सफाई हेतु आबंटन बढ़ाया जाए*
    *13. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर पिटयार्ड ( वाशिंग लाइन) का निर्माण जो की अपूर्ण है जल्द से जल्द पूर्ण करना*
    *14. लगभग चार दशक पुराने रेलवे कालोनी जगदलपुर में मकानों का पुननिर्माण*
    *15. जगदलपुर से चलने वाली ट्रेनों का नामकरण- जगदलपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन का नामकरण दंडकारण्य एक्सप्रेस, जगदलपुर विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस का नामकरण बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर करना,दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस का नामकरण छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की महत्त्वपूर्ण नदी महानदी के नाम पर करना*
    *16.जगदलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में खेल मैदान का निर्माण एवं पार्किंग व्यवस्था करना*
    *17. नये रेलवे लाइन के निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना जिसमें मलकानगिरी- सुकमा-दंतेवाडा लाइन, धमतरी- कोण्डागांव- जगदलपुर कोंटा लाइन का निर्माण एवं किरंदुल से मुनुगेर तक बीजापुर भोपालपटनम होते हुए नये लाइन का निर्माण*

    *बेहद ही सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में रेलवे जोन के अधिकारियों सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मांगों पर विचार करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया*

    *रेल सदन भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य सांसद मुजीबुल्ला खान, सांसद एस के सिंहदेव, अपराजिता सारंगी सांसद सदस्य, सांसद सदस्य भर्तहरी महताब , सांसद सदस्य एम व्ही व्ही सत्यनारायण, सांसद सदस्य पिनाकी मिश्रा, सांसद सदस्य राममोहन नायडू , ईश्वर जैन, रवि महापात्र,वीर मोहन,मिनेश पानीग्राही, विष्णु प्रदाद केडिया, सीताराम राजू,विरंची नारायण आचर्य समेत जोनल मैनेजर शरद कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे*

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous ArticleHonda Civic कार क्र. DL7CF- 5500 से मादक पदार्थ गांजा मात्रा 39 किलो 655 ग्राम कीमती 04 लाख रू. की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गि
    Next Article विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की…..
    आज की सुर्खियां MP/CG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Aviator Az ️ Oyna Və Qazan”
    • Siti Casino Non AAMS e Le Loro Offerte Esclusive
    • Novità nel mondo dei migliori casino non AAMS: Guida alla scelta perfetta
    • Wie wähle ich Buchmacher ohne Oasis mit guten Auszahlungsbedingungen?
    • Czy warto grać? Porady na temat bonusów i free spinów w Mostbet

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?