Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, July 29
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपीगण (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपीगण (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका

    * नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपीगण (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार,*
    * प्रकरण के सहआरोपी डी.एन. मिश्रा, नासरित तिग्गा एवं तेज प्रकाश टोप्पो को पूर्व में दिनांक 01.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है,*
    * सभी आरोपीगण अलग-अलग जगह के लोगों से लगभग 50 लाख रुपए की ठगी किए हैं,*
    * आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध,*

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220712-WA0005-1.mp4

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.05.2022 को *प्रार्थी अनिरुद्ध भगत निवासी घटगांव थाना आस्ता* द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय जशपुर में जाकर शिकायत दर्ज कराया कि डी एन मिश्रा , नासरीत तिग्गा एवं तेजप्रकाश टोप्पो सभी निवासी कुनकुरी के द्वारा उसे एवं अन्य कई लोगों से भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के नाम से लाखों रुपए की ठगी की गई है। शिकायत जांच उपरांत प्रमाणित पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 420, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी द्वारिका नाथ मिश्रा निवासी कुनकुरी, नासरित तिग्गा निवासी बरांगजोर कुनकुरी एवं तेज प्रकाश टोप्पो निवासी खरवा टोली कुनकुरी को दिनांक 01.06.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जो वर्तमान में जिला जेल में निरुद्ध है। प्रकरण के अन्य दो मुख्य आरोपी 1-कोमल सिंह महानदियां उम्र 53 वर्ष निवासी खुर्शी टोली राजानंदगांव एवं 2-सुरम पल्ली श्रीनिवास राव उम्र 26 साल निवासी रायपुर को प्रोडक्शन वारंट के जरिए सेंट्रल जेल रायपुर से थाना कुनकुरी लाया गया जिनसे पूछताछ पर बताये कि वे लगभग 50 लाख रुपये जशपुर एवं कुनकुरी क्षेत्र जे लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर सभी मिलकर पैसा लेना बताए। आरोपी सूरम पल्ली से रायपुर सिविल लाइन थाना में एक लाख 40 हजार रुपए एवं एक नग मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपी कोमल महानदिया से खरीदा गया कार व 50 हजार रुपए जप्त किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 11.07.2022 को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।
    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. 184 परम जीत, आर. अमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleचोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता,
    Next Article जिले में नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) के द्वारा पहली क्राईम मीटिंग लेकर एस.डी.ओ.पी. एवं थाना/चौकी प्रभारियों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग निराकरण हेतु दिये निर्देश,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *उप संपादक वैभव शर्मा की विशेष खबर-* लक्ष्मी नारायण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया देखिए आदेश की कॉपी के साथ सच्ची खबर तीखी नजर आज की सुर्खियां ब्यूरो
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?