Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»चोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता,
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    चोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता,

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    (धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका)

    * चोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता,*
    * 03 सूने घर में प्रवेश कर आभूषण एवं कुल नगदी रकम 14 हजार रू. की चोरी करने वाले 03 आरोपीगण सलीम खान, राजू कुजूर एवं कुश कुमार टंडन को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,*
    * आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ नगदी रकम 2500 रू. 04 नग चांदी का सिक्का एवं घटना में प्रयुक्त रॉड को जप्त किया गया,*
    * उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी सलीम खान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ आकर विभिन्न जिलों में घूम-घूम कर चोरी की घटना घटना करता था,*
    * थाना पत्थलगांव में आरोपीगणों के विरूद्ध पृथक-पृथक अप.क्र. 195/22, 197/22 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*


    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीगण पवन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल दोनों निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 16.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये कि यह शादी एवं पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गये हुये थे, दिनांक 16.06.2022 की रात्रि में वापस अपने-अपने घर आये, घर आने पर देखे कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है एवं अंदर सामान बिखरा हुआ है। दोनों के घर से अज्ञात आरोपी आभूषण एवं नगदी रकम 14000 रू. की चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थीगणों की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में पृथक-पृथक अपराध क्र. 195, 197/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के संदेही आरोपीगण सलीम खान, राजू कुजूर एवं कुश कुमार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को मिलकर घटित करना स्वीकार किये एवं उक्त दोनों स्थान से चोरी की गई कुल नगदी रकम 14000 रू. एवं 06 नग चांदी का सिक्का को आपस में बांट लेना स्वीकार किये। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति में से नगदी रकम 2500 रू. एवं 04 नग चांदी का सिक्का एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड मिलने पर जप्त किया गया। *आरोपीगण 1-सलीम खान उम्र 32 साल निवासी सिकरी, थाना एवं जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम-रायगढ़ रोड पत्थलगांव, 2-राजू कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी चिडरापारा एवं 3- कुश कुमार उम्र 35 साल निवासी कश्मीरी गली पत्थलगांव* को दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 399 इग्नासियुस एक्का, आर. 225 सुरेन्द्र यादव, आर. 748 भवानी लाल कहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220711-WA0013.mp4
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कतलु लोधी को चौकी कोतबा पुलिस ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,*
    Next Article नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपीगण (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार,*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?