Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Friday, April 17
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कतलु लोधी को चौकी कोतबा पुलिस ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कतलु लोधी को चौकी कोतबा पुलिस ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    (धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका)

    * 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कतलु लोधी को चौकी कोतबा पुलिस ने राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार,*
    * आरोपी का नाबालिग पीड़िता से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क हुआ था,*
    * आरोपी ने नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद उसे 30 हजार रुपये में विक्रय करने हेतु सौदा कर लिया था,*
    * सौदा पूर्ण होने के पूर्व ही पुलिस ने अपहृता को बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया,*
    * चौकी कोतबा थाना बागबाहर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 70/2022 धारा 363, 366(क), 376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*


    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी कोतबा क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने दिनांक 15.05.2022 को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    प्रकरण की विवेचना दौरान साइबर सेल की सहायता मुखबिर की सूचना के आधार पर अपहृत नाबालिग लड़की का लोकेशन ग्राम सनोरिया (राजस्थान) में मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर टीम को राजस्थान के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम के पहुंचने के पूर्व ही अपहृता एवं आरोपी का लोकेशन भैसवा मंदिर (मध्यप्रदेश) में मिलने पर पता तलाश कर अपहृता को दस्तयाब किया गया हम आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वापस चौकी कोतबा लाया गया। अपहृत नाबालिग लड़की का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराने पर बताई कि उसका आरोपी से परिचय फोन के माध्यम से हुआ था, आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करना बताई, बाद में उसे बेचने के उद्देश्य से राजस्थान ले गया था वहां पर नहीं बिकने पर वापस ग्राम भैसवा जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में आने पर 30 हजार रुपए में विक्रय करने हेतु बातचीत हुआ था लेकिन उसके पूर्व पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य धारा 366(क),376(2)(N) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट पाये जाने पर *आरोपी कतलु लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी सूरजपुरा थाना मजीराबाद भोपाल (मध्य प्रदेश)* को दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी, प्र.आर. 323 रामानुजम पांडेय, आर. 270 सोनू सिंह, म.आर. 598 अल्पना तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220711-WA0012.mp4

     

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleविधायक अनिता योगेंद्र शर्मा श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली कामना की…..
    Next Article चोरी के मास्टरमाइंड एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में पत्थलगांव पुलिस को मिली सफलता,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* नारी सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता को लेकर पत्थलगांव के मैरिज गार्डन में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया गया

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?