Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, June 6
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»18 से 59 वर्ष के लोगों को आज से लगेगा ऐहतियाती डोज धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    18 से 59 वर्ष के लोगों को आज से लगेगा ऐहतियाती डोज धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक(C.G) तहलका
    18 से 59 वर्ष के लोगों को आज से लगेगा ऐहतियाती डोज

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि 15 जुलाई 2022 से 18 से 59 वर्ष के आयु के व्यक्तियों को सरकारी टीकाकरण केन्द्र में निःशुल्क ऐहतियाती ( प्रिकॉशन डोज) लगाया जाएगा।
    कोविड अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक ऐहतियाती डोज लगाया जाएगा। यह डोज 18 से 59 वर्ष के  आयु समूह के उन नागरिकों को लगाया जाएगा जिन्हें द्वितीय डोज लगे हुए 6 माह या 26 सप्ताह हो चुका है।
    कलेक्टर श्री कुंदन कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.एस. सिसोदिया ने जिले के अधिक से अधिक लोगों से टीकाकरण केन्द्र में आकर टीकाकरण कराने का आग्रह किया है।
    समाचार क्रमांक 1084/2022           — ### —

    समाचार

    सहकारी समितियों में 16426 क्विंटल रासायनिक उर्वरक उपलब्ध
    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2022/ जिले के सहकारी समितियों में 16 हजार 426 क्विंटल रासायनिक उर्वरक 14 जुलाई 2022 की स्थिति में उपलब्ध है।
    उप पंजीयक सहकारी संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी समितियों में यूरिया 13362.35 क्विंटल,  2878 क्विंटल सुपर फास्फेट,81.56 क्विंटल डीएपी, 2.81 क्विंटल एनपीके तथा 101 .09 क्विंटल  अन्य उर्वरक उपलब्ध है।
    समाचार क्रमांक 1085/2022           — ### —

    समाचार
    मुख्यमंत्री के घोषणाओं और निर्देशों पर हो त्वरित कार्यवाही-श्री जैन
    मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उनके साथ अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री जैन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा विभिन्न जिलों में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए घोषणाओं एवं दिए गए निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    बैठक में एजेंडावार डीएमएफ राशि के उपयोग, एफसीआई में लक्ष्य के विरुद्ध चावल जमा की प्रगति, राजस्व नक्शे के जिओ-रिफ्रेन्सिंग कार्य की तैयारी, समय-सीमा बाह्य राजस्व प्रकरणों का शत प्रतिशत कारण, पोर्टल में अंकित करना, प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराये जाने की कार्ययोजना, प्रदेश में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया में कमी लाने की कार्ययोजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना अंतर्गत गर्म भोजन प्रदाय किये जाने के संबंध में, हर घर झण्डा अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति, कलेक्टर द्वारा जिलों में निर्माणाधीन एसटीपी का निरीक्षण करने एवं एसटीपी निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा के संबंध में, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के संबंध में, शासकीय भूमि का आवंटन एवं व्यवस्थापन आवेदनों का निराकरण, राम वन गमन पथ हेतु निर्धारित राशि जमा करने के संबंध, धनवन्तरि दुकानों के नियमित निरीक्षण की व्यवस्था, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना अंतर्गत पंचायतों के माध्यम से मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण को प्रोत्साहन आदि पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई।
    समाचार क्रमांक 1086/2022           — ### —

     

    समाचार

    रिमझिम बारिश के बीच 8 किलोमीटर पैदल चलकर कोइलार ढोढ़ी पहुंची स्वास्थ्य टीम
    कोरवा-पंडो गांव में 51 लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार

    अम्बिकापुर 14 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों मे विशेषकर पिछड़ी जनजाति पण्डो एवं पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र मे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मोबाइल हेल्थ क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरूवार को मेडिकल टीम बरसते पानी में करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर उप स्वास्थ्य केंद्र सरमना (बतौली) के अन्तर्गत दूरस्थ ग्राम कोइलार ढोढ़ी पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द आदि के कुल 51 कोरवा एवं पंडो जनजाति के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली के बीएमओ डॉ संतोष सिंह ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मद्देनजर गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार के स्वास्थ्य किट के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष पिछड़ी जनजाति निवासरत दूरस्थ पहुंचविहीन क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दे रही है।
    समाचार क्रमांक 1087/2022               — ### —

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*दिनांक 14 जुलाई को AIPC के निर्देशानुसार PCC और DC के मार्गदर्शन में जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र
    Next Article मंजिल तक वही पहुंचेगा जो सभी बाधाओं को पार करेगा,सिर्फ परिश्रम से ही मिलेगी सफलता – यू. डी. मिंज* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G)तहलका
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..

    June 5, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….

    June 5, 2026

    नए प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर्स को थानों में व्यावहारिक ट्रेनिंग के निर्देश, सरगुजा एसपी ने ली बैठक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • जशपुर में अब गुंडे-मजनू खैर मनाएं! बेटियों की सुरक्षा के लिए आया पुलिस का ‘महा-एक्शन प्लान’, महिला आयोग और SSP की बड़ी बैठक………
    • पत्थलगांव में प्रकृति प्रेम का ‘महा-उत्सव’! विधायक गोमती साय संग दिग्गजों ने थामा फावड़ा, रोपे पौधे……..
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जाति प्रमाण पत्र नियमों की अवहेलना पर भीम मानव कल्याण संगठन सख्त,………….
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल
    • खरसिया में श्री राधा वल्लभ लाल जी की भव्य भागवत कथा संपन्न, मनमोहक झांकियों और मयरा उत्सव ने जीता भक्तों का दिल

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?