Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, July 28
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आईजी भी रहे मौजूद
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आईजी भी रहे मौजूद

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय बैठक*

    *संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आईजी भी रहे मौजूद*

    *सीमावर्ती जिले छत्तीसगढ़, ओडिसा और झारखण्ड के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में थे उपस्थित*

    *सीमावर्ती राज्य के सीमा पर चौकसी व सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा, सीमावर्ती जिलों से बेहतर समन्वय बना कर किया जायेगा कार्य*

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के मद्देनजर आज छत्तीसगढ़, ओडिसा और झारखण्ड के सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कानून व्यवस्था और निर्वाचन के संचालन के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक जशपुर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संभाग आयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत एवं आईजी सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस अवसर पर जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, सीमावर्ती राज्य के जिला गुमला एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब, एसपी सीआरपीएफ संजय त्रिपाठी, सिमडेगा एसपी सौरभ, सुंदरगढ़ एसपी प्रत्युष दिवाकर, सुंदरगढ़ कलेक्टर, कमाडेंट सीआरपीएफ 218 बटालियन गुमला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    संभाग आयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचन के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा पर सुरक्षा और निगरानी के लिए रणनीति बनाने को लेकर बैठक में गहन चर्चा की गई। साथ ही सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अंतरर्राज्यीय सीमा से असमाजिक तत्वों एवं अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए उपायों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़, झारखण्ड और ओडिसा राज्य के सीमावर्ती थाने में वायरलेस सेट ऑपरेटर के माध्यम से सतत् संचार कर सूचना का आदान-प्रदान करने पर चर्चा की गई।
    संभाग आयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी निर्वाचन के दौरान हमारी पूरी कोशिश एवं प्राथमिकता होनी चाहिए की सुरक्षा बल सभी जगह मौजूद हो। हर स्तर पर बेहतर तालमेल बना कर काम करना हैं । संवेदन व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन करना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।


    आईजी अंकित गर्ग ने कहा कि सभी के बेहतर समन्वय से ही बेहतर काम किया जा सकता हैं। जो समन्वय और सहयोग की भवना हैं इसी से ही बेहतर परिणाम मिलेगा। सभी कामकाजों, गतिविधियों की एसपी स्तर पर मॉनिटरिंग हो, ताकि कहीं कोई कमी नहीं रह पाए। सतत् संचार कर सूचना का आदान-प्रदान हर स्तर पर हो।
    इस दौरान कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि आगामी निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सीमावर्ती जिलों का आपसी सहयोग व समन्वय बेहद अहम है। पहले भी बेहतर समन्वय के साथ काम किया जा रहा था। लेकिन अब निर्वाचन कार्य में समन्वय, आपसी तालमेल को और बेहतर करना है।
    जशपुर पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने गुमला, सुंदरगढ़ और सिमडेगा जिले के सीमा से लगे मतदान केन्द्रों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निगरानी व सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रबंध के बारे में बात रखते हुए विस्तार से जानकारियाँ दीं। जिस पर सभी जिलों के कलेक्टर एवं एसपी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु सहमति जताते हुए अपनी-अपनी बात रखी। वही चेकपोस्ट व अन्य आवागमन के रास्तों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गई।
    बैठक के दौरान सीमा जांच बिंदुओं तथा सीलिंग प्वाइंट के साथ आदतन अपराधियों व निगरानी बदमाशों की सूची उपलब्ध कराने पर सहमति प्रदान की गई। इस मौके पर सीमावर्ती राज्य नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत संपर्क बनाने व आवश्यक सूचना के आदान-प्रदान को लेकर प्रत्येक जिले में व्यवस्था बनाने की बात रखी गयी। साथ ही नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था एवं अपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने के लिए पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर व अंतर्राज्यीय स्तर की लगातार बैठक आयोजित की जा रही है। इस दौरान जशपुर पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर ने सभी डीसी-एसपी को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

    (C.G) तहलका की विशेष विज्ञापन

    अन्य कोई भी विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9303993528 प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र शर्मा

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-* मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली समीक्षा बैठक
    Next Article *जशपुर ब्यूरो चीफ की सत्या मौर्य विशेष खबर-*.आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये “अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक” का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया,
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    गोमती साय की कड़क पैरवी और सीएम विष्णुदेव साय की डबल इंजन रफ्तार ! छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच रेलवे का सबसे बड़ा धमाका, 291 KM नया रूट मंजूर………..

    June 13, 2026

    पटना फायरिंग मामलाः खान सर की बढ़ी मुश्किलें, SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, कोर्ट में केस डायरी जमा

    June 8, 2026

    पत्थलगांव में शिक्षा क्रांति की तैयारीः जर्जर स्कूलों का बदलेगा भाग्य, बच्चों को मिलेंगी साइकिलें और नई वर्दी!………..

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य………
    • 36 दिन तक आंदोलनकारियों का पेट भरने वाला जुनैद आज खुद दर्द की कहानी! जंतर-मंतर से उठी सेवा की मिसाल, कैमरे पर छलके आंसू….
    • ई20 इथेनॉल मिश्रण योजना विवाद: नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की 86 पन्नों की याचिका……….
    • भ्रामक खबर का हुआ खुलासा: ‘आज की सुर्खियां’ ने प्रकाशित किया आधिकारिक खंडन
    • राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, सरगुजा पुलिस की ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक………..

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?