Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Saturday, May 30
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आप ढाई घण्टे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा?*
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    * धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका आप ढाई घण्टे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा?*

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    *समाचार*

    *आप ढाई घण्टे लेट आएंगे तो मरीज का इलाज कैसे होगा?*


    *सुबह 8 बजे आना था,10.30 तक अस्पताल नहीं पहुचे थे डॉक्टर*

    *स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

    जांजगीर-चांपा 21 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज चांपा स्थित स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान 10.30 बजे जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के उपस्थिति पंजी की जाँच की तो 2 चिकित्सक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर श्री सिन्हा ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और कहा कि चाम्पावासियों के लिए शासन ने इतना बेहतर अस्पताल मुहैया कराया है। आसपास सहित दूरदराज के गरीब और जरूरतमंद मरीज बड़ी ही आस और उम्मीद के साथ यहाँ उपचार कराने आते हैं। चिकित्सकों को भगवान माना जाता है। आप यहाँ के चिकित्सक है और आप के खातिर ही मरीज स्वस्थ् होने आते हैं। सुबह 8 बजे का समय निर्धारित है,लेकिन आप ढाई घण्टे बाद 10.30 बजे आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज कैसे होगा? कलेक्टर ने अस्पताल और चिकित्सक की गरिमा का ख्याल रखते हुए समय पर आने तथा मरीजों का बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

    कलेक्टर श्री सिन्हा ने आज स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत स्मृति चिकित्सालय का दूसरी बार औचक निरीक्षण किया। यहाँ आते ही उन्होंने सबसे पहले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति की जाँच की। कलेक्टर ने पाया कि डॉ अनिता और डॉ सरिता यहाँ समय पर उपस्थित नहीं थी। उन्होंने कार्यवाही के निर्देश देते हुए मरीजों के वार्ड, शौचालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा और यहां की सफाई व्यवस्था तथा यहां आने वाले मरीजों को शासन की योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में मरीज बहुत उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने आते हैं। उन्हें यहां पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाम्पा की अपनी अलग पहचान है। यहाँ इलाज की बेहतर सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए। वे चिकित्सालय की कमियों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं होने की बात कही।
    गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस अस्पताल का एक सप्ताह पहले 15 जुलाई को ही निरीक्षण किया था और यहाँ की अव्यवस्था को सुधारने तथा सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने चिकित्सालय को अपग्रेड करते हुए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए थे।

    *ओपीडी कम क्यों है? थोड़ा तो ईमानदारी दिखाइए*

    कलेक्टर ने जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया तो उन्हें यहाँ भी चिकित्सक सहित अन्य के विरुद्ध समय पर अस्पताल नहीं आने की शिकायत मिली। कलेक्टर ने मौके पर मेडिकल ऑफिसर को निर्देशित किया कि आप और आपका स्टाफ समय पर आना सुनिश्चित करे। यहाँ ओपीडी की संख्या बहुत कम होने पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र के लोग बीमार होकर निजी चिकित्सक के पास जा रहे हैं। शुल्क दे रहे हैं और दवाइयां भी पैसे देकर खरीद रहे हैं। जबकि शासकीय अस्पताल में आप जैसे प्रशिक्षित और काबिल चिकित्सक है। मुफ्त में दवाइयां दी जा रही है। आप लोग यदि समय पर अस्पताल आएंगे तो बीमारी का इलाज कराने इस क्षेत्र के लोग निजी डॉक्टर के पास क्यों जाएंगे? आप ईमानदारी दिखाइए। सेवा कीजिए और यहाँ के लोगों के लिए चिकित्सक के रूप में इलाज कर भगवान जैसा बनिए। कलेक्टर ने यहाँ टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश भी दिए

    स/कमलज्योति/

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article* धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका मानसून सत्र में जनहित के सारे मुद्दें उठाएंगे : कौशिक*
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) तहलका जशपुर जिले में पुलिस द्वारा ‘‘विश्वास अभियान‘‘ के तहत् अनवरत जारी है महिला जागरूकता कार्यक्रम ‘‘विश्वास की चौपाल”*
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?