Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Tuesday, April 21
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश»धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528 बेलसोडा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण हेतु रेल समिति ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा
    छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

    धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528 बेलसोडा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण हेतु रेल समिति ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp

    ■ बेलसोडा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण हेतु रेल समिति ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा
    ■ महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू व पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल भी उपस्थित रहे। पुनः सर्वे कराने का मिला आश्वासन
    ■ जिला व ओडिशा के विधायकों ने भी दिया समर्थन पत्र
    सरायपाली :— रायपुर से बरगढ़ के बीच नई रेल लाइन निर्माण हेतु अन्ततः रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन देने में सफलता मिल गई । इस हेतु पिछले 2 वर्षों से लगातार प्रयास किया जा रहा था किंतु कोरोना काल व राजनैतिक अस्थिरता के चलते रेलमंत्री से मिलना संभव नही हो पा रहा था ।
    कल 3 अगस्त को महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व व सरायपाली के पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल के साथ समिति के सदस्यों द्वारा नईदिल्ली स्थित रेलभवन में रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया । रेलमंत्री श्री वैष्णव ने ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुवे पुनः सर्वे कराए जाने की बात भी कही ।
    इस संबंध में रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के समन्वयक दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुवे बताया कि उक्त रेल लाइन निर्माण के लिए क्षेत्र की जनता विगत 1962 से संघर्षरत है । 2012 में सर्वे भी किया गया था । किंतु विभिन्न कारणों से यह योजना अधर में लटक गई । रेल सुविधा की गंभीरता व आवश्यकता को देखते हुवे सरायपाली , सोहेला व बरगढ़ के सक्रिय व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुनः इसे आगे बढाते हुवे 2 वर्ष पूर्व रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति का गठन कर इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया । इस दौरान विभिन्न बैठकों का आयोजन कर इसे जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास प्रारंभ भी किया गया ।इस नई रेल लाइन निर्माण को महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू , क्षेत्रीय विधायको में किश्मत लाल नंद ( सरायपाली ) , देवेंद्र बहादुर सिंह ( बसना ) , द्वारिकाधीश यादव ( खल्लारी ) , पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल , व ओडिसा के देवेश आचार्य ( बरगढ़ ), शुशांत सिंह, (भटली – सोहेला ) ,व जयनारायण मिश्रा (संबलपुर ) के साथ ही अनेक सामाजिक , राजनैतिक संगठनों , बरगढ़ रेल उपभोक्ता संघ व विभिन्न संघ संगठनों द्वारा समिति को अपना लिखित समर्थन पत्र दिया गया । इस तरह लगभग 150 संघो का समर्थन इस समिति को मिल चुका है ।
    इस संबंध में सांसद चुन्नीलाल साहू ने बताया कि रेल लाइन संघर्ष समिति द्वारा किये जा रहे प्रयास प्रसंशनीय है तथा वे भी इस रेल लाईन निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे । इस संबंध में उनके द्वारा ज्ञापन भी श्री अश्विनी वैष्णव को विगत दिनों देते हुवे समिति के सदस्यों से मुलाकात किये जाने का समय भी मांगा गया था । जिसे स्वीकार करते हुवे 3 अगस्त को समय दिया गया । नियत तिथि को उनसे सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में मुलाकात के दौरान सांसद श्री साहू व समिति के सदस्यों ने विस्तार से जानकारी दी नई रेल लाइन हेतु बेलसोन्डा से पटेवा , तुमगांव , झलप पिथौरा , सांकरा, बसना , सरायपाली सोहेला होते हुवे बरगढ़ तक सुविधाजनक रेलवे लाइन निर्माण की जानकारी नक्शे के माध्यम से दी गई ।रेलमंत्री श्री वैष्णव को बताया गया कि यह नई रेल लाईन निर्माण से रायपुर से हावड़ा व मुम्बई व्हाया बरगढ़ होते हुवे जहां सीधी लाइन जाएगी तो वहीँ बिलासपुर जंक्शन में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही 50 किलोमीटर तथा भुवनेश्वर से रायपुर के बीच की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जायेगी । इसको गंभीरता से लेते हुवे रेलमंत्री ने दोबारा सर्वे कराए जाने का आश्वासन प्रतिनिधि मंडल को दिया ।
    इसके साथ ही बरगढ़ जिला रेल उपभोक्ता संघ के सदस्यों ने जानकारी देते हुवे बताया कि वर्तमान में संबलपुर से पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस संबलपुर से संचालित है उसे आगे बढ़ाते हुवे बलांगीर से परिचालन किये जाने की मांग की गई । वही वर्तमान में विशाखापत्तनम से अमृतसर ट्रेन जो सप्ताह में 3 दिन भुवनेश्वर होकर संचालित है इसे यदि शेष 4 दिन टिटलागढ़ , संबलपुर व बिलासपुर चलाये जाने की मांग की गई । इस सुविधा से रेल व यात्रियों को जहां 227 किलोमीटर की दूरी कम होगी तो वही बलांगीर , टिटलागढ़ के यात्रियों को सीधी ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी । इस मांग पर भी विचार किये जाने का आश्वासन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दिया गया ।
    इस अवसर पर रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति के कृष्णचन्द्र पंडा( महासचिव ) ,अभिजीत प्रतिहार ( संगठन सचिव ) , प्रीतम सिंह ( उपाध्यक्ष ) , सत्यजीत प्रधान ( सह – सचिव ) तथा तिलक साहू ( सह सचिव ) उपस्थित थे ।I

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Articleधर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528बेलसोडा रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण हेतु रेल समिति ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा
    Next Article धर्मेंद्र शर्मा संपादक (C.G) पहल का कोई भी विज्ञापन एवं इश्तिहार या समाचार एडवर्टाइजमेंट के लिए संपर्क करें 9303993528 दुर्ग की डॉ. निधि रावत बनी मिसेस इंडिया क्विन ऑफ नेशन…बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों मिला सम्मान
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* सीएम कैंप कार्यालय की पहल से परिजन को मिली मुआवजा राशि

    November 9, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* कोतबा पुलिस ने आरोपी सरगना शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को किया गिरफ्तार, इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया,

    November 3, 2024

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने फरार पशु तस्कर पुनित कुमार साहू निवासी मुर्गू थाना सिसई (झारखंड) को किया गिरफ्ता

    September 11, 2024

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • Dual Casinoclub free spins no deposit bonuses Twist Demo Enjoy 100 percent free Harbors from the Great com
    • Kann meinereiner kostenlose Casinospiele nach unserem Mobile weiters einem Pill zum besten geben?
    • Site Lions Pride slot free spins Chart
    • Purple Sweet Life slot machine Mansions
    • PayPal gewalt eure Einzahlungen hinein einem Wettanbieter pointiert schneller weiters schneller

    Recent Comments

    1. Crypto Casino: Die Zukunft des Online-Glücksspiels – Klinika Dentare Bluetooth on Casino Crypto: Die Zukunft des Online-Glücksspiels
    2. Online Casino mit Echtgeld Startguthaben – Die besten Angebote im Überblick on Online Casinos mit Startguthaben: Ihre Chance auf Gewinne
    3. Online Casino ohne Limit: Casinos ohne Einsatzlimit – Vision & Machine learning Lab on Online Casino ohne Einschränkungen: Das Beste aus der Welt der Online Casinos ohne Limit
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?