Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Telegram
    Wednesday, May 27
    Facebook X (Twitter) YouTube
    Aaj Ki Surkhiya MP CGAaj Ki Surkhiya MP CG
    Subscribe Login
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • बिज़नस
    • खेल
    Facebook X (Twitter) YouTube
    You are at:Home»Uncategorized»*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* apk/.APK फाईल को टच करने मात्र से आपके फोन में हानिकारक ऐप डाउनलोड होकर आपका मोबाईल फोन हैक हो जाता है
    Uncategorized

    *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* apk/.APK फाईल को टच करने मात्र से आपके फोन में हानिकारक ऐप डाउनलोड होकर आपका मोबाईल फोन हैक हो जाता है

    Aaj Ki Surkhiya MPCGBy Aaj Ki Surkhiya MPCGAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    https://aajkisurkhiyampcg.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240805-WA0081.mp4

    *जशपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया हेतु जारी किया गया एडवायजरी,*

    *वर्तमान में व्हाट्सअप एवं मैसेंजर में आने वाले अनजान .apk/.APK फाईल से सावधान रहें,*

    * apk/.APK फाईल को टच करने मात्र से आपके फोन में हानिकारक ऐप डाउनलोड होकर आपका मोबाईल फोन हैक हो जाता है,* 

    *इन दिनों PMKISHANYOJNA.APK, RBI BANK UPDATE.APK, PMKISAN REGISTRATION. APK, PMAAWAS.APK, CSCSERVICE.APK के नाम से अज्ञात लिंक आ रहा है,*

    *ठगी होने पर तत्काल cybercrime.gov.in या हेल्पलाईन नंबर 1930 पर संपर्क करें, पुलिस अधीक्षक कार्यालय साइबर सेल, कंट्रोल रूम, नजदीकी थाना/ चौकी को सूचित कर सकते हैं ।*

    ——00——

    जशपुर पुलिस आम लोगों से अपील करती है कि सायबर ठगों से सावधान रहें, इन दिनों व्हाट्सअप एवं मैसेंजर के माध्यम से आने वाले अनजान .apk/.APK फाईल के माध्यम से ठगी की घटना सामने आ रही है। कुछ दिनों पूर्व जशपुर क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों के मोबाईल में व्हाट्सअप में PMKISHANYOJNA.APK के माध्यम से लिंक आया उसे टच करते ही उनका मोबाईल हैक हो गया एवं लाखों रूपये की ठगी हो गई।

    व्हाट्सअप एवं मैसेंजर के माध्यम से आ रहे मैसेज जिसमें अनजान फाईल रहती है, जिसके आखिरी में .apk/.APK लिखा रहता है, उसे क्लिक/टच न करें। इसे टच करते ही आपका फोन हैक हो सकता है एवं फोन आपके नियंत्रण से बाहर होकर हैकर/ठग के नियंत्रण में जा सकता है। इसका उपयोग हैकर/ठग दूर रहकर भी फोन के मैसेज, चैट, काॅल, मीडिया, ब्राउजर, ऑनलाइन बैंकिंग एप्प, यूपीआई पर नियंत्रण स्थापित कर उसका दुरूपयोग कर सकता है, साथ ही आपके खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकता है। मोबाईल के हैक होने पर बैटरी एवं नेट का डाटा जल्दी समाप्त होने लगता है।

    बचाव के तरीके:-

    यदि मोबाईल हैक हो जाता है तो तत्काल व्हाट्सअप या मैसेंजर को डिलीट करें, फोन का डाटा तत्काल बंद कर दें। यदि .apk/.APK फाईल मोबाईल में डाउनलोड हो चुका है तो तत्काल सायबर एक्सपर्ट से संपर्क कर अपने मोबाईल को फैक्टरी रिसेट करें। नेट बैंकिंग, यूपीआई, ईमेल आईडी एवं सोशल मीडिया का पासवर्ड तत्काल बदलें एवं नजदीकी पुलिस थाना एवं हेल्पलाईन नंबर पर सूचित करें।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री अनिल सोनी द्वारा कहा गया है कि :- *”साइबर फ्रॉड से आम लोगों को अत्यंत सतर्क/जागरूक रहने की आवश्यकता है, इस .apk/.APK लिंक के टच होते ही आपका फोन हैक होने के साथ आपके साथ वित्तीय ठगी हो सकती है, आप सभी स्वयं सावधान रहें तथा अपने परिचितों/रिश्तेदारों को अवश्य जागरूक करें।”*

     

    ——00——

    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp
    Previous Article*राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर के स्कूली छात्र-छात्राओं को शॉर्ट फिल्म के माध्यम से दी गई पीरियड संबंधी जानकारी
    Next Article *राज्य प्रमुख मेघा अग्रवाल की विशेष खबर-* जशपुर पुलिस ने जान पर खेलकर भारी बारिश के दौरान बीते रात में 11 नग गौ वंश को तस्करी होने से बचाया एवं तस्करों को दबोचा
    Aaj Ki Surkhiya MPCG
    • Website

    Related Posts

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………

    February 20, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव

    February 19, 2026

    *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Recent Posts

    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* पत्थलगांव का बदलेगा स्वरूप: सड़कों के कायाकल्प के लिए ₹36.85 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति…………
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* श्री दुर्गा मंदिर (अंबिकापुर रोड) पत्थलगांव में श्री राधाकृष्ण विवाह का चतुर्थ आयोजन कल… पत्थलगांव में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है श्री राधा कृष्ण का विवाह उत्सव
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा में चेहरों पर मंथन शुरू; रणविजय सिंह जूदेव और सरोज पांडे की दावेदारी चर्चा में……….
    • *प्रधान संपादक धर्मेंद्र शर्मा की विशेष खबर-* 17फरवरी2026 तक वेतन जारी नहीं होने की स्थिति में 19-02-2026को होगा विरोध प्रदर्शन………
    • धर्मेंद्र शर्मा बने प्रदेश संगठन के सचिव छत्तीसगढ़ प्रांत के……….

    Recent Comments

    No comments to show.
    Copyright © 2026 Aaj Ki Surkhiya MP CG. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?